Indore-Pune रेल के दो डिब्बे पटरी से उतरे, Mumbai से Pune के बीच यातायात बाधित

मुंबई-पुणे रेलवे लाइन (Mumbai-Pune railway line) पर हादसा हो गया है. लोनावाला रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (Indore-Daund Express) के दो डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त हो गए है.
मुंबई-पुणे रेलवे लाइन (Mumbai-Pune railway line) पर हादसा हो गया है. लोनावाला रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (Indore-Daund Express) के दो डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त हो गए है.
Share on Social Sites

पुणे l Pune :

मुंबई-पुणे रेलवे लाइन (Mumbai-Pune railway line) पर हादसा हो गया है. लोनावाला रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (Indore-Daund Express) के दो डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त हो गए है. घटना लोनावला रेलवे स्टेशन (Lonavala railway station) के पास आज (27 सितम्बर) सुबह करीब आठ बजे केआस पास हुई.

इस हादसे के कारण मुंबई से पुणे जाने वाली रेलवे सेवा बाधित हो गई है. (Mumbai to Pune railways has been disrupted) गनीमत रही कि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

रेल प्रशासन ने पटरी से उतरे डिब्बों को पटरी पर लाने का काम जोरो से शुरू कर दिया है. यह ट्रेन मुंबई से पुणे के लिए रवाना हुई थी.

जब ट्रेन लोनावला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रुक रही थी तभी अचानक रेलवे के पिछले वाले दोनों बोगियां पटरी से उतर गए. इसमें यात्री भी थे.

हालांकि वाहन की गति कम होने से बड़ा हादसा होने से टल गया है. मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं. घटना प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई. इंदौर एक्सप्रेस सुबह 7:57 बजे लोनावला रेलवे स्टेशन पर आ रही थी. तभी घटना घटी है.

See also  यमुना एक्सप्रेसवेवर भीषण अपघात; महाराष्ट्रातील पाचजण जागीच ठार, 2 गंभीर

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites