नई दिल्ली l New Delhi :
हालही में Facebook ने भारत में बुधवार (16 जून) से शनिवार (31 जुलाई) दौरान उल्लंघन की 10 श्रेणियों में 3.33 करोड़ से अधिक कंटेंट पर कार्रवाई (33 million content in 10 categories of violations) की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platform) ने मंगलवार को रिपोर्ट में यह जानकारी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। Facebook के फोटो शेयरिंग मंच, इंस्टाग्राम ने इसी अवधि के दौरान नौ श्रेणियों में 28 लाख सामग्री के खिलाफ यह कार्रवाई की। (Facebook’s photo-sharing platform, Instagram, took this action against 2.8 million content across nine categories)
कंपनी ने कहा कि, उसे 16 जून से 31 जुलाई के बीच अपने भारतीय शिकायत व्यवस्था (Indian Complaints System) के माध्यम से फेसबुक पर 1,504 उपयोगकर्ताओं और इंस्टाग्राम पर 265 की शिकायतें मिली और उसने उन सभी पर कार्रवाई की।
KBC में जाकर फंसे ‘पांडे जी’, प्रशासन ने थमा दी Chargesheet और 3 साल तक Salary Increment
फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि, पिछले कुछ सालों में, कंपनी ने उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने (keep users safe online) के लिए प्रौद्योगिकी, लोगों और प्रक्रियाओं में लगातार निवेश किया है और उन्हें अपने प्लेटफॉर्म पर खुलकर अपने विचार रखने में सक्षम बनाया है।
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हम अपनी नीतियों का उल्लंघन करने वाली सामग्री की पहचान एवं समीक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, (artificial intelligence) अपने टीम की शिकायतों द्वारा की जाने वाली समीक्षा का इस्तेमाल करते हैं।
हमने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) Information Technology (IT) नियमों का पालन करते हुए 16 जून से 31 जुलाई की 46 दिनों की अवधि के लिए अपनी दूसरी मासिक अनुपालन रिपोर्ट (Monthly Compliance Report) प्रकाशित की है।”
इस रिपोर्ट में स्वचालित उपकरणों का इस्तेमाल (continuously using automated tools) करके लगातार हटाई गई कंटेंट का विवरण और उपयोगकर्ताओं की शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी गयी है।
