Tokyo Paralympics 2020 : निषाद कुमार ने ऊंची कूद में जीता Silver Medal, भारत को दिलाया एक और पदक

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत को एक और पदक हासिल हुआ हैं. ऊंची कूद खिलाड़ी निषाद कुमार ने भारत के लिए रजत पदक अपने नाम किया.
Share on Social Sites

टोक्यो l Tokyo :

टोक्यो पैरालिंपिक-2020 (Tokyo Paralympics 2020) में भारत को एक और पदक हासिल हुआ हैं. ऊंची कूद (High jump) खिलाड़ी निषाद कुमार (Nishad Kumar) ने भारत के लिए रजत पदक अपने नाम किया.

निषाद कुमार ने पुरुषों की T47 ऊंची कूद में भारत के लिए पदक जीता हैं. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 2.06 मीटर की कूद लगाई हैं.

Tokyo Paralympics 2020 : शानदार रविवार, विनोद कुमार ने भारत को दिलाया Bronze Medal, दिन में तीसरा पदक

इसी ऐतिहासिक कूद के साथ निषाद कुमार ने एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की हैं. यह भारत का दूसरा पदक है. निषाद से पहले भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी (Bhavinaben Patel Tebale Tenis Player) भाविनाबेन पटेल ने भी रजत पदक अपने नाम किया था.

अमेरिका के टाउनसेंड रोडेरिक (America’s Townsend Roderick) ने विश्व रिकॉर्ड 2.15 मीटर की कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता. तीसरे स्थान पर भी अमेरिका के विसे डलास (Vese Dallas of America) रहे जिन्होंने 2.06 मीटर की कूद लगाई.

Tokyo Paralympics 2020 : भारत को भाविना पटेल ने दिलाया पहला मेडल, जीता सिल्वर

See also  Tokyo Paralympics 2020 : Praveen Kumar ने ऊँची उड़ान के साथ कराई ‘चांदी’, भारत ने जीता 11वां मेडल

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites