Tokyo Paralympics 2020 : भारत को भाविना पटेल ने दिलाया पहला मेडल, जीता सिल्वर

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को टोक्यो पैरालिंपिक रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
Share on Social Sites

टोक्यो l Tokyo :

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल (Bhavina Patel Indian table tennis player) को रविवार (29 अगस्त) को टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics 2020) में हुए महिला एकल वर्ग के फाइनल में दुनिया की नंबर एक चीन की पैडलर यिंग झोउ (world number one Chinese paddler Ying Zhou) से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Tokyo Paralympics 2020 : निषाद कुमार ने ऊंची कूद में जीता Silver Medal, भारत को दिलाया एक और पदक

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 (Tokyo Paralympics 2020) में यह भारत मिला पहला पदक है। इसके साथ ही भाविना पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भी बन गईं। वह दीपा मलिक (2016) (Dipa Maleik 2016) में के बाद पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं।

आज यहां 19 मिनट तक चले मुकाबले में भाविना को दो बार स्वर्ण पदक विजेता चीनी खिलाड़ी पैडलर यिंग झो से 7-11 5-11 6-11 से हार का सामना करना पड़ा।

Tokyo Paralympics 2020 : शानदार रविवार, विनोद कुमार ने भारत को दिलाया Bronze Medal, दिन में तीसरा पदक

इससे पहले भाविना पटेल ने शनिवार (28 अगस्त) को इतिहास रचते सर्बिया की गत चैंपियन बोरिसलावा पेरीक रैंकोविक को हराकर पैरालम्पिक्स की टेबल टेनिस स्पर्धा के फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी थी। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए इन खेलों में कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर दिया था।

See also  Tokyo Paralympics 2020 : 2 घंटे में 4 मेडल से झूम उठा हिंदुस्तान, लेखरा ने दिलाया Gold तो झाझड़िया और काठुनिया ने कराई ‘चांदी’

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites