Maharashtra : 1.5 करोड़ लोगों को लगी Corona Vaccine की दोनों खुराक

Share on Social Sites

मुंबई। Mumbai :

महाराष्ट्र ने कोरोना निवारक टीकाकरण अभियान (Corona Preventive Vaccination Campaign) में महत्वपूर्ण प्रगति की है। राज्य में अब तक 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

राज्य के अब तक एक करोड़ 53 लाख 78 हजार 450 नागरिकों ने टीके की दोनों खुराकें पूरी कर ली हैं।

Maharashtra Rain Alert : अगले 24 घंटे बेहद अहम, ‘इन’ 18 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Udhhav Thackeray) और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Health Minister Rajesh Tope) ने इस उपलब्धि के लिए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था (State Health Department) को बधाई दी है।

Maharashtra में बढ़ती सक्रिय Corona मरीजों की संख्या चिंताजनक, ‘इन’ पांच जिलों में बढ़ा है तनाव

उल्लेखनीय है कि, देश के अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में दोनों खुराकें पूरी करने वाले नागरिकों की संख्या सबसे अधिक है।

शुक्रवार (28 अगस्त) को राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड दस लाख लोगों का टीकाकरण किया गया हैं।

See also  Video : 'उद्धव को मारता तमाचा' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री राणे के ख़िलाफ़ नासिक और पुणे में दर्ज हुआ केस, नासिक पुलिस की टीम गिरफ़्तारी के लिए रवाना

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ करते हुए इसका श्रेय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को दिया।


Share on Social Sites