मुंबई l Mumbai :
01 दिसंबर 2021 (बुधवार) यानी कल से कई नियमों (Changes in rule 01 December 2021) में बदलाव होने वाला है. इन बदलावों में LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम (LPG Gas Price), होम लोन ऑफर (Home Loan Offer), एसबीआय क्रेडिट कार्ड ऑफर (SBI credit card offer) , आधार-यूएएन लिंकिंग (Aadhaar-UAN linking) आदि शामिल है.
हालांकि, हर नए महीने की पहली तारीख को कुछ नए नियम लागू होते है या फिर पुराने नियमों में कुछ बदलाव के साथ लागू होते है. इस बार भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये गए है.
UAN-आधार लिकिंग (UAN-Aadhaar Linking)
आप अगर नौकरी करते है और आपका यूनिवर्सल अकउंट नंबर (Universal Account Number (UAN) है तो उसे 30 नवंबर 2021 तक आधार नंबर से लिंक करना जरुरी होगा. 01 दिसंबर 2021 से कंपनियों को सिर्फ उन्हीं कर्माचारिरयों के (इलेक्ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न (Electronic Challan cum Return (ECR) फाइल करने को कहा गया है जिनका UAN और Aadhar linking वैरिफाई हो चुकी है. जो कर्मचारी कल तक ये लिंक फाइल नहीं कर पाएंगे वह ECR भी फाइल नहीं कर पाएंगे.
गैस सिलेंडर के दाम (Gas Cylinder Price)
फ़िलहाल हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय किये जाते है. महीने की पहली तारीख को कमर्शियल (Commercial Cylinder) और घरेलू सिलेंडरों (Domestic Cylinders) के नये रेट जारी किए जाते है. 01 दिसंबर की सुबह नए रेट जारी किये जाएंगे.
लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate)
अगर आप भी पेंशनर्स है तो आपके पास 1 दिन का समय बचा है. पेंशनर्स आज ही अपना लाइफ सर्टिफिकेट (Pensioner Life Certificate) जमा करा दें, वरना 01 दिसंबर 2021 से आपको पेंशन मिलना बंद हो जाएगी.
Delta Variant से 6 गुना ताकतवर है Omicron Variant, ‘इन’ लक्षणों को भूल कर भी ना करें नजरअंदाज
होम लोन ऑफर (Home Loan Offer)
फेस्टिव सीजन (Festive Season) के दौरान अधिकतर बैंक होम लोन के अलग-अलग ऑफर दिये थे जिसमें प्रोसेसिंग फीस (Processing Fees) में माफी और कम ब्याज दर (Lower Interest Rates) आदि शामिल है. ज्यादातर बैंकों के ऑफर 31 दिसंबर 2021 को खत्म हो रहे है लेकिन एलआयसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) का ऑफर आज यानि 30 नवंबर 2021 तक खत्म हो रहा है.
एसबीआय क्रेडिट कार्ड (State Bank Of India (SBI) Credit Card)
अगर आप एसबीआय क्रेडिट कार्ड (State Bank Of India Credit Card) इस्तेमाल करते है तो 01 दिसंबर 2021 से SBI के क्रेडिट कार्ड से Equated Monthly Instalment (EMI) पर शॉपिंग महंगी हो जाएगी एसबीआई कार्ड (SBI Card) इस्तेमाल करने पर अभी सिर्फ ब्याज देना होता था लेकिन 01 दिसंबर 2021 से प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी.
See also शिवसेना नेता Urmila Matondkar भी आई कोरोना की चपेट में, कहा- 'दीपावली' में अपना ध्यान रखें'
