थायराइड की दवा लेना कर रहे हैं शुरू ? जान लें पहले कुछ जरूरी बातें

तेजी से बदलती जीवनशैली के बीच अब लोगों में थायराइड (Thyroid) की समस्या काफी देखने को मिलने लगी है. यह बीमारी हार्मोन के स्राव के असंतुलित होने की वजह से पैदा होती है..
तेजी से बदलती जीवनशैली के बीच अब लोगों में थायराइड (Thyroid) की समस्या काफी देखने को मिलने लगी है. यह बीमारी हार्मोन के स्राव के असंतुलित होने की वजह से पैदा होती है..
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

तेजी से बदलती जीवनशैली के बीच अब लोगों में थायराइड (थाइरोइड) (Thyroid) की समस्या काफी देखने को मिलने लगी है. यह बीमारी हार्मोन के स्राव के असंतुलित होने की वजह से पैदा होती है.

महिलाओं (Women) में ज्यादातर इस बीमारी के लक्षण नजर आते है, हालांकि पुरुष (Men) भी बड़ी संख्या में इस समस्या से जूझ रहे है. आप भी अगर थायराइड की समस्या का सामना कर रहे है और उसकी दवा शुरू करने जा रहे है तो हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे है जो आपके लिए बेहद काम की हो सकती है.

कब खाएं दवा (When to take Medicine)

किसी भी बीमारी की दवाएं आमतौर पर खाने के बाद ही लेने की सलाह दी जाती है. लेकिन अगर थायराइड की समस्या के चलते आप दवाएं शुरू कर रहे है तो इस बात का ध्यान रखें कि, ये दवाएं हमेशा खाली पेट (Empty Stomach) लेना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि, खाना खाने के बाद आप थायराइड की दवाएं लेते है तो इनका प्रभाव कम हो जाता है.

नियमितता (Regularity)

दवाओं को नियमित लेना जरूरी है. ये आपके थायराइड लेवल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है. ये दवाएं एक निश्चित समय पर लेना ज्यादा फायदेमंद होता है. थायराइड की दवा खाना खाने से आधा घंटे से एक घंटा पहले ले लेना चाहिए जिससे इनका बेहतर रिजल्ट मिल सके.

Strong Bones Tips : हड्डियों की मजबूती रखनी है बरकरार, तो सर्दियों में रखें इन बातों का खास ध्यान

सादे पानी से लें (Take with plain Water)

विभिन्न दवाओं को लेने के लिए विशेषज्ञ अलग-अलग तरीके बताते है. थायराइड की दवा अगर आप ले रहे है तो इसे सादे पानी से ही लेना चाहिए. चाय (Tea) या कॉफी (Coffee) से दबा लेने से इसका असर कम हो सकता है.

अन्य दवाएं (Other Medicines)

आप अगर थायराइड के अलावा किसी अन्य बीमारी की भी दवा लेते है तो इस बार का विशेष ध्यान रखें कि, थायराइड की दवा के साथ अन्य किसी बीमारी की दवा न लें. आपको अगर सुबह कोई सप्लीमेंट भी लेना जरूरी है तो थायराइड की दवा और सप्लीमेंट लेने के बीच लगभग एक घंटे का अंतर रखें, अगर आपको दो दवाओं से ज्यादा लेना पड़ रही है और आपको कुछ कन्फ्यूजन है तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना ज्यादा बेहतर रहेगा.

See also  रैगिंग की हद पार, लड़की के जबरन उतारे कपड़े, नाक रगड़ कर झाड़ू लगाने को कहा, 3 लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites