मुंबई l Mumbai :
सर्दी के मौसम (Winter Season) में कई इंफेक्शन्स के साथ हड्डियों में दर्द की समस्या भी बड़ी है. खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ खासकर महिलाओं (Women) में यह दिक्कत आम हो जाती है. जैसे-जैसे कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे लोगों में जोड़ों के दर्द (Joint Pain) की परेशानियां भी बढ़ने लगती है.
ठंड के मौसम में लोग फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) गर्मियों के मुकाबले कम करते है. जिससे हड्डी अकड़ने के साथ कमजोर हो जाती है. ऐसे में विटामिन-डी (Vitamin-D) हड्डियों की सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है.
जरूरी है तेल मालिश (Oil massage is essential)
जब हमारी स्किन सूरज की किरणों के संपर्क में आती है तो हमारा शरीर विटामिन-डी बनाता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती है. लेकिन सर्दियों में क्योंकि धूप कम देर तक रहती है, इसलिए शरीर इसे ठीक से नहीं बना पाता है. बढ़ती उम्र के साथ भी ठंड में हड्डियों में दर्द शुरू हो जाता है.
इसलिए ऐसे लोगों को समय-समय पर गर्म तेल से मालिश करनी चाहिए. मालिश से हड्डियों को गर्माहट मिलती है, जिससे नसों की सिकुड़न कम हो जाती है और दर्द से राहत मिलने लगती है. इसके अलावा ठंड के मौसम में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए. गर्म पानी शरीर की अकड़न को दूर कर उसमें लचीलापन बनाए रखता है.
रोजाना करें सैर (Take a Walk Daily)
सुबह की सैर हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है, लेकिन ठंड में यह कुछ खास फायदा देती है. इससे न सिर्फ शरीर को गर्माहट मिलती है, बल्कि इस मौसम से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाए रखने में मदद मिलती है.
थायराइड की दवा लेना कर रहे हैं शुरू ? जान लें पहले कुछ जरूरी बातें
