मोदी ने मन की बात के लिए लोगों से सुझाव मांगे; ‘इस’ नम्बर पे दे अपने सुझाव

Share on Social Sites

नयी दिल्ली l New Delhi :

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों से अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के लिए सुझाव मांगे हैं।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “इस महीने के मन की बात कार्यक्रम में आप की किस तरह के विषयों में रूचि है। इन विषयों को आप माई गव या नमो ऐप पर साझा कर सकते हैं। आप फोन नम्बर 1800117800 पर अपना संदेश रिकार्ड करके भी भेज सकते हैं।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को मन बात कार्यक्रम में ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार लोगों के साथ साझा करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए वह लोगों से भी सुझाव आमंत्रित करते हैं।


Share on Social Sites
See also  इंतजार ख़त्म! 'इस' दिन से शुरू हो रही है Amazon Great Indian Festival Sale, डिस्काउंट के साथ कई शानदार डील