Maharashtra : तेज हुई सियासी हलचलें, 105 नगर पंचायतों में 21 दिसंबर को होगा मतदान

Maharahstra : तेज हुई सियासी हलचलें, 105 नगर पंचायतों में 21 दिसंबर को होगा मतदान l maharashtra state 105 nagar panchayat election of 32 districts on 21 december 2021
Maharahstra : तेज हुई सियासी हलचलें, 105 नगर पंचायतों में 21 दिसंबर को होगा मतदान l maharashtra state 105 nagar panchayat election of 32 districts on 21 december 2021
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्‍ट्र राज्य (Maharashtra State) में एक बार‍ फिर चुनावी माहौल (Maharashtra Election) गरमा रहा है. इस बार महाराष्ट्र राज्‍य के 32 जिलों की 105 नगर पंचायतों में 21 दिसंबर 2021 को मतदान होगा. (105 Nagar Panchayat Elections in 32 districts of the state of Maharashtra)

राज्‍य चुनाव आयोग (State Election Commission) की ओर से कल बुधवार (24 नवंबर) को इसकी घोषणा की गई है. राज्‍य चुनाव आयोग ने बुधवार को आचार संहिता लागू (Model code of conduct) होने की घोषणा भी कर दी है. चुनाव के नतीजे 22 दिसंबर 2021 को घोषित किए जाएंगे.

राज्‍य चुनाव आयुक्‍त यूपीएस मदान (State Election Commissioner UPS Madan) ने इन चुनावों के संबंध में जानकारी दी है. उन्‍होंने कहा है कि, राज्‍य की 81 नगर पंचायतों का कार्यकाल अप्रैल 2020 से मई 2021 के बीच खत्‍म हो गया है. 18 नगर पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर 2021 में खत्‍म हो रहा है. इसके साथ ही 6 नई नगर पंचायत बनाई गई है. इन सभी में 21 दिसंबर को मतदान होगा.

See also  विश्व में कोरोना से अब तक 'इतने' लाख लोगों की मौत

जानकारी दी गई है कि, एक नगर पंचायत में करीब 17 सदस्‍य है. राज्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया कि, बुधवार को भी सभी नगर पंचायतों में आचार संहिता लागू कर दी गई है.

उन्‍होंने यह भी जानकारी दी है कि, जो भी उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में है, उन्‍हें जाति प्रमाणपत्र (Caste Certificate) और कास्‍ट वैलिडिटी सर्टिफिकेट (Cast Validity Certificate) अपने नामांकन पत्रों के साथ जमा करना होगा.

राज्‍य चुनाव आयुक्‍त का कहना है कि, चुनाव कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित कोविड-19 मानदंडों (Covid-19 norms) का पालन करके किया जाना चाहिए. इस संबंध में संबंधित जिला कलेक्टरों (District Collectors) को राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है.


Share on Social Sites