दिल्ली में Pakistan की बड़ी साजिश नाकाम, दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस के प्लान का भंडाफोड़, 6 आतंकी गिरफ्तार

Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

नई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन छह में से दो आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गयी थी. (New Delhi Police Special Cell and UP ATS have arrested six terrorists. Two of these six terrorists were trained in Pakistan)

चौंकाने वाली बात ये है कि, इन छह आतंकवादियों के सीधे अंडरवर्ल्ड (underworld) से सम्बन्ध है. यह भी पता चला है कि, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद (Underworld Don Dawood Ibrahim) इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम (Dawood Ibrahim’s brother Anees Ibrahim) ने छह की मदद की थी.

देशभर में त्योहार का माहौल के बीच दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस की स्पेशल सेल ने एक संयुक्त अभियान में छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर (CP Neeraj Thakur) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई का खुलासा किया है.

पहली गिरफ्तारी महाराष्ट्र में हुई थी. (first arrest was made in Maharashtra) मिली जानकारी के मुताबिक, दो लोगों को दिल्ली से और तीन को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया गया है.

ISIS Terror module in Mumbai: मुंबई के जोगेश्वरी से संदिग्ध आतंकी जाकिर गिरफ्तार, दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों से है लिंक

स्पेशल सेल की ओर से चलाए गए ऑपरेशन में काफी तादाद में विस्फोटक और हथियार जब्त किए गए हैं. गिरफ्तारियां दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में की गईं. (The arrests were made in Delhi, Uttar Pradesh and Maharashtra)

दिल्ली पुलिस का यह ऑपरेशन पिछले एक महीने से चल रहा है. स्लीपर सेल (sleeper cells) के जरिए आतंकी गतिविधियां चल रही थीं. इन छहों ने दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र में रेकी भी की थी.

ठाकुर ने यह भी कहा कि, हवाला के जरिए आतंकियों को पैसा मुहैया कराया गया था. स्पेशल सेल, यूपी एटीएस ने प्रयागराज में छापा मारा कर इन छह आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. प्रयागराज के करेली (Kareli area of ​​Prayagraj) इलाके में सब छिपे थे.

See also  Congratulations India : भारत देश ने रचा इतिहास, कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे, भारतीयों के लिए गौरवमयी क्षण

ये सभी देशद्रोही देश के अलग-अलग हिस्सों में नरसंहार करने की तैयारी कर रहे थे. इनके निशाने पर कई राजनेता और बड़े लोग थे. लेकिन, वहीं स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने इन सभी को धर दबोच लिया है. इस घटना को लेकर सभी जांच एजेंसियों को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. (nvestigating agencies is on High alert)


Share on Social Sites