London : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मारने पहुंचा भारतीय सिख, वजह जानकर चौंक जायेंगे आप

'इस' वजह से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मारने पहुंचा भारतीय सिख l Yong man who brought the bow and arrived to kill Queen Elizabeth II london
'इस' वजह से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मारने पहुंचा भारतीय सिख l Yong man who brought the bow and arrived to kill Queen Elizabeth II london
Share on Social Sites

लंदन l London :

जलियांवाला नरसंहार (Jallianwala Bagh Massacre) का बदला लेने के लिए एक शख्स ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II of Great Britain) के महल में तीर कमान लेकर घुस गया. ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ क्रिसमस (Christmas) मनाने के लिए विंडसर कैसल (Windsor Castle) पहुंची थीं. हमलावर जसवंत सिंह चैल (Attacker Jaswant Singh Chail) 19 वर्ष का है और वर्ष 1919 में हुए अमृतसर नरसंहार (Amritsar massacre in 1919) का बदला लेने के लिए महारानी को मारने पहुंचा था.

पुलिस ने उसे मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत हिरासत में ले लिया है. लंदन पुलिस (London Police) उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच करवा रही है. जसवंत को चिकित्साकर्मियों की निगरानी में रखा गया है.

इस घटना का एक चौंका देने वाला वीडियो आया है, जिसमें हमलावर जसवंत सिंह तीर कमान से लैस नजर आ रहा है. उसने क्रिसमस के दिन स्नैपचैट (Snapchat) पर सुबह 8:06 पर एक वीडियो अपलोड किया था. उसे विंडसर कैसल के अंदर से हिरासत में लिया गया है.

See also  ट्विटर ने किया 'ये' बड़ा बदलाव, अब जब आप चाहेंगे तभी...

1919 में हुआ था नरसंहार (The Massacre happened in 1919)

जसवंत ने अपनी आवाज को छिपाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल किया था. उसने हूडी (Hoodie) और मास्क (Mask) पहन रखा था. उसका कपड़ा स्टार वार्स फिल्म से प्रेरित नजर आ रहा है.

उसने वीडियो में कहा, ‘मुझे माफ करें. मैंने जो कुछ किया उसके लिए माफ करें और मैं जो कुछ करूंगा, उसके लिए भी माफ करें. मैं क्वीन एलिजाबेथ की हत्या करने का प्रयास करूंगा.

यह 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार में मारे गए लोगों का बदला है. उनकी नस्ल के कारण के उन्हें प्रताड़ित किया गया और भेदभाव किया गया. मैं एक भारतीय सिख (Indian Sikh) हूं. मेरा नाम जसवंत सिंह चैल है. मेरा नाम डार्थ जोन्स (Darth Jones) है. जलियांवाला बाग नरसंहार में 379 लोगों को अंग्रेजों ने गोलियों से भुनवा दिया था और 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

See also  T20 World Cup 2022 : ICC ने किया मुकाबले की तारीखों का ऐलान, टूर्नामेंट में ऐसा रहेगा Team India का कार्यक्रम

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites