Tokyo Paralympics 2020 : भारत का डबल धमाल, बैडमिंटन में Pramod Bhagat ने जीता Gold, Manoj Sarkar के नाम Bronze

Share on Social Sites

टोक्यो l Tokyo :

भारत ने जापान में पैरालंपिक खेलों में रिकॉर्डब्रेक चौथा स्वर्ण पदक जीता है. भारत के विश्व नंबर एक प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक जीता है. (Pramod Bhagat won the gold medal)

पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा ले रहे प्रमोद ने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल (defeated Britain’s Daniel Bethel) को एकतरफा मात दी. पहला गेम जीतने के बाद प्रमोद दूसरे गेम में पीछे चल रहे थे.

प्रमोद ने 4-11 से पिछड़ते हुए दूसरा गेम 21-17 से जीत लिया। शनिवार (4 सितंबर) को भारत द्वारा जीता गया यह दूसरा स्वर्ण पदक है. फाइनल में भारत के प्रमोद ने ग्रेट ब्रिटेन को 21-14, 21-17 से हराकर देश को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया है.

मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

वहीं दूसरी ओर इसी इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनोज सरकार (Manoj Sarkar won Bronze medal) ने जापान के फुजीहारा को मात दी है. सरकार का सामना जापान के फुजिहारा डेसुके (Daisuke Fujiwara Japan) से था. फुजिहारा को सेमीफाइनल में प्रमोद भगत ने मात दी थी. मनोज सरकार पहले गेम में पिछड़ रहे थे लेकिन फिर उन्होंने वापसी कर और 27 मिनट तक चले इस रोमांच गेम को 22-20 से अपने नाम किया है. वहीं दूसरा गेम उन्होंने महज 19 मिनट में 21-13 से अपने नाम किया.

पैरालिंपिक में भारत ने अब तक जीते मेडल

See also  क्या आपको पता है? Afganistan से हटने वाला अंतिम 'अमेरिकी सैनिक' कौन है?

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites