Maharashtra : ‘इसलिए’ नाबालिक लड़कीने बना डाली अपने ही गैंगरेप की कहानी, ऐसे खुली पोल

महाराष्ट्र में एक 19 वर्षीय लड़की ने लव मैरिज करने के लिए ऐसा प्लान बनाया कि, 1000 पुलिसवालों की रातों की नींद उड़ गयी.. l Fake gang rape
महाराष्ट्र में एक 19 वर्षीय लड़की ने लव मैरिज करने के लिए ऐसा प्लान बनाया कि, 1000 पुलिसवालों की रातों की नींद उड़ गयी.. l Fake gang rape
Share on Social Sites

नागपुर l Nagpur :

महाराष्ट्र (Maharashtra Crime News) के नागपुर (Nagpur Gangrape) में एक 19 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा प्लान बनाया कि, 1000 पुलिसवालों की रातों की नींद उड़ गयी. अपने प्रेमी से शादी करने की कवायद में सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी शिकायत (Fake Rape Case) पुलिस मे दर्ज कराई, जिसके कारण नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने मामले की तफ्तीश के लिए अपने कर्मियों की फौज लगा दी.

मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार (Nagpur Police Commissioner Amitesh Kumar) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों समेत 1,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों ने कल सोमवार (13 दिसंबर) को यहां मामले की जांच की. युवती ने सुबह करीब 11 बजे कलमणा पुलिस थाने (Kalamna police station) में शिकायत दर्ज करायी थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (Senior Police Officer) ने बताया कि, शहर भर के 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) को खंगालने के बाद जांचकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि, महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ी है. बाद में महिला ने पुलिस को बताया कि, उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा किया. अधिकारी ने यह नहीं बताया कि, युवती की असल योजनाएं क्या थी.

महिला ने अपने ही गैंगरेप की कहानी सुनाई थी (The woman told the story of her own gangrape)

इससे पहले महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि, चिखली इलाके (Chikhali area) के समीप एक सुनसान जगह पर दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया. उसने दावा किया कि, जब वह सुबह रामदासपेठ इलाके (Ramdaspeth area) में अपनी संगीत सीखने की कक्षा में भाग लेने के लिए जा रही थी तो ये दोनों लोग सफेद रंग की वैन में आए और उससे बूटीबोरी का रास्ता पूछा. अधिकारी ने युवती की शिकायत के हवाले से बताया कि, इसके बाद दोनों लोगों ने उसे जबरन वैन में खींच लिया और एक कपड़े से उसका मुंह ढक दिया. अपहरणकर्ता उसे एक सुनसान जगह पर ले गए तथा उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

मामले की गंभीरता को भांपते हुए शहर की पुलिस ने तत्काल इसकी जांच शुरू कर दी. कलमणा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code.) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी (Additional Commissioner of Police Sunil Phulari) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच के लिए सीताबर्डी पुलिस थाने (Sitabuldi police station) पहुंचे.

अधिकारी ने बताया कि, कुमार ने सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage), शहर में वैन गाड़ियों की जांच करने और महिला के दोस्तों से पूछताछ करने के लिए 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों के 40 विशेष दल गठित (40 special teams) किए जबकि युवती को चिकित्सा जांच के लिए मायो अस्पताल भेजा.

पुलिस ने की सख्ती तो महिला ने कबूल किया झूठ (Police took strictness then the woman confessed the lie)

छह घंटों से अधिक समय की कड़ी मशक्कत और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि, महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ी है. अधिकारी ने बताया कि, CCTV फुटेज से यह पता चला कि, महिला सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर वैराइटी चौक (Variety Chowk) पर एक बस से उतरी, सुबह दस बजे वह झांसी रानी चौक (Jhansi Rani Chowk) की तरफ पैदल चली, उसने 10 बजकर 15 मिनट पर आनंद टॉकीज चौक (Anand Talkies Chowk) से ऑटो रिक्शा लिया और सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर मायो अस्पताल (Mayo Hospital) पर उतर गयी.

इसके बाद उसने एक और ऑटो रिक्शा लिया तथा 10 बजकर 54 मिनट पर चिखाली चौक पर उतर गयी. उन्होंने बताया कि, एक पेट्रोल पम्प पर लगे CCTV कैमरा में महिला को 11 बजकर चार मिनट पर कलमणा पुलिस थाने (Kalamna police station) की ओर पैदल चलते हुए देखा गया.

उन्होंने बताया कि, ये जानकारियां मिलने के बाद पुलिस ने महिला ने पूछताछ की और उससे पूछा कि, क्या उसने यह कहानी गढ़ी है. महिला ने पुलिस को बताया कि, उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा किया.

See also  2020 में रोजाना 32 लोगों की ट्रेन दुर्घटना में हुई मौत, Maharashtra पहले तो UP दूसरे स्थान पर

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites