दिवाली पर राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पाक आतंकी गिरफ्तार, AK-47, ग्रेनेड बरामद

दिवाली पर राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पाक आतंकी गिरफ्तार, AK-47, ग्रेनेड बरामद l Pakistani Terrorist arrested in Delhi
दिवाली पर राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पाक आतंकी गिरफ्तार, AK-47, ग्रेनेड बरामद l Pakistani Terrorist arrested in Delhi
Share on Social Sites

दिल्ली l Delhi :

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) त्योहारों से पहले आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस की स्पेशल ने लक्ष्मी नगर (Laxmi Nagar) के रमेश पार्क (Ramesh Park) से पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani terrorist arrested) को गिरफ्तार किया है.

यह आतंकी भारतीय नागरिक की फर्जी आईडी के साथ रह रहा था. गिरफ्तार आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल (AK-47 rifle) के साथ एक अतिरिक्त मैगजीन (magazine) व 60 राउंड, एक हथगोला (hand grenade), 50 राउंड के साथ 2 अत्याधुनिक पिस्टल (2 Pistols) जब्त की गई है.

आईएसआई ने दी थी हमले की ट्रेनिंग (ISI had given training for the attack)

दिल्ली में गिरफ्तार हुए आतंकी की पहचान मो. अशरफ अली (Ashraf Ali) के रूप में हुई है. यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (Punjab province, Pakistan) का रहने वाला है. खबर है कि, यह नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा था.

ये आतंकी दिल्ली में अली अहमद नूरी (Ali Ahmed Noori) के रूप में नाम बदल कर रह रहा था. बताया जा रहा है कि, आतंकी अशरफ अली (Terrorist Ashraf Ali) को ISI ने दिल्ली समेत भारत के अन्य हिस्सो में हमले के लिए ट्रेनिंग दी थी. आतंकी के पास से फर्जी भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया गया है.

तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस ने किया था अलर्ट (Delhi Police had alerted three days ago)

अभी तीन दिन पहले ही दिल्ली में फेस्टिव सीजन के दौरान आतंकी हमले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट किया था. दिल्ली पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि फेस्टिव सीजन में आतंकवादी हमला हो सकता है.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana) ने शनिवार को पुलिस के टॉप अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी. आतंकी हमले का इनपुट के मिलने के बाद अलर्ट भी किया था.

See also  Shiv Sena Dussehra Rally 2021 : हमारा आवाज दबाने वाला कभी पैदा नहीं होगा, हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाओ : उद्धव ठाकरे का BJP को खुला चैलेंज

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites