कराची l Karachi :
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Former Pakistan fast bowler Shoaib Akhtar) उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम को बीच में छोड़कर क्रिकेट विश्लेषक (Cricket analyst) के अपने पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि सरकार नियंत्रित पीटीवी (PTV) के मेजबान ने उन्हें बाहर जाने को कहा था.
अख्तर ने कहा कि, मंगलवार (26 अक्टूबर) को पाकिस्तान (Pakistan) की टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में न्यूजीलैंड (New Zealand) पर पांच विकेट से जीत के बाद कार्यक्रम के मेजबान ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और उनका अपमान किया.
पाकिस्तान की तरफ 46 टेस्ट और 163 वनडे खेलने वाले 46 वर्षीय अख्तर उठे, उन्होंने अपना माइक्रोफोन हटाया और चले गए. कार्यक्रम के मेजबान नौमान नियाज़ (Nauman Niaz) ने उन्हें वापस बुलाने का प्रयास नहीं किया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखायी और कार्यक्रम जारी रखा.
Dr Nauman Niaz vs Shoaib Akhtar . . Who was at fault here? pic.twitter.com/fineugxrQF
— Mansoor Ali Khan (@_Mansoor_Ali) October 26, 2021
लेकिन कार्यक्रम के अन्य मेहमान सर विवियन रिचर्ड्स (Sir Vivian Richards), डेविड गॉवर (David Gower), राशिद लतीफ (Rashid Latif), उमर गुल (Umar Gul), आकिब जावेद (Aaqib Javed) और पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान सना मीर (Pakistan women’s team captain Sana Mir) इससे हैरान थे.
अख्तर के कार्यक्रम छोड़कर चले जाने से सोशल मीडिया (social media) पर बवाल मच गया और लोगों ने नियाज से माफी मांगने को कहा. अख्तर और नियाज के बीच बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए. अख्तर ने बुधवार (27 अक्टूबर) को ट्विटर पर पोस्ट करके अपनी स्थिति स्पष्ट की.
अख्तर ने ट्वीट (Twitt) किया, ‘सोशल मीडिया पर कई वीडियो आ रहे है इसलिए मैंने सोचा कि, मुझे अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. नोमान ने असभ्यता दिखायी और उन्होंने मुझे कार्यक्रम छोड़ने के लिए कहा.’
I wonder why one has to be reminded @shoaib100mph is a star. He has been the best of the best, he shall always be. He has brought laurels to the country is undeniable. One side of the story always attracts nonetheless having been friends for ages I’ll always wish him the best.
— Dr. Nauman Niaz (@DrNaumanNiaz) October 26, 2021
उन्होंने कहा, ‘यह काफी शर्मसार करने वाला था क्योंकि आपके साथ सर विवियन रिचर्ड्स (Sir Vivian Richards) और डेविड गॉवर (David Gower) जैसे दिग्गज तथा मेरे कुछ समकालीन और वरिष्ठ भी सेट पर बैठे थे और लाखों लोग इसे देख रहे थे.’
अख्तर ने कहा, ‘मैंने यह कहकर सभी को शर्मिंदगी से बचाने का प्रयास किया कि, मैं आपसी समझ से नौमान की टांग खींच रहा हूं और नौमान भी विनम्रता से माफी मांगेंगे और हम कार्यक्रम जारी रखेंगे. उन्होंने माफी मांगने से इन्कार कर दिया. इसके बाद मेरे पास और कोई विकल्प नहीं था.’
Multiple clips are circulating on social media so I thought I shud clarify. pic.twitter.com/ob8cnbvf90
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) October 26, 2021
यह समस्या तब पैदा हुई जब अख्तर ने मेजबान के सवाल पर ध्यान नहीं दिया और तेज गेंदबाज हारिस राउफ को लेकर बात की और पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स (Pakistan Super League franchise Lahore Qalandars) और उसके कोच आकिब (Coach Aaqib) की प्रशंसा की.
