Video : नवाब मलिक के नये आरोपों से Maharashtra की राजनीती में भूचाल, कहा.. करोड़ों के कपड़े पहनते हैं इमानदार अफसर Sameer Wankhede, Devendra Fadnavis पर भी बरसे मलिक

नवाब मलिक के गंभीर अरोपों से Maharashtra की राजनीती में भूचाल, कहा.. करोड़ों के कपड़े पहनते हैं इमानदार अफसर Sameer Wankhede, Devendra Fadnavis पर भी बरसे मलिक
नवाब मलिक के गंभीर अरोपों से Maharashtra की राजनीती में भूचाल, कहा.. करोड़ों के कपड़े पहनते हैं इमानदार अफसर Sameer Wankhede, Devendra Fadnavis पर भी बरसे मलिक
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik, Minister in the Maharashtra government and leader of the NCP) ने आज मंगलवार (02 नवंबर) को फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बीजेपी (Bhartiya Janata Party (BJP) नेताओं के बयान पर आपत्ति जताई. उन्होंने पूछा कि, क्या बीजेपी के अलावा बाकी नेताओं की मां-बहनें महिलाएं नहीं थीं.

नवाब मलिक ने पूछा कि, अगर मेरे संबंध अंडरवर्ल्ड (Underworld) से है तो मुख्यमंत्री रहते हुए देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इसकी जांच क्यों नहीं करवाई. किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि, वो ऐसा कह सके. अगर देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुए सब होता रहा तो उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया?

उन्होंने कहा कि, बाकी अधिकारियों की जब सामने आते हैं तो उनकी शर्ट हजार-पांच सौ रुपये से ज्यादा नहीं होती है लेकिन समीर वानखेड़े की शर्ट 70 हजार रुपये से कम नहीं होती है. उनके जुते दो से ढाई लाख के होते है. एक लाख की घडी और पचास हजार का बेल्ट होते है. इतने पैसे उनके पास कहां से आए. सब जानते है कि, समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede), देवेंद्र फडणवीस के करीबी है. महंगे शौक रखने वाला शख्स ईमानदार कैसे है?

उन्होंने आगे कहा की, पिछले 26 दिन में दो महिलाओं के अलावा किसी भी महिला का आरोप या उल्लेख नहीं किया. दो महिलाओं का नाम आया है इसलिए आरोप या उल्लेख किया. मैं पूछना चाहता हूं कि, क्या दूसरों की मां-बहनें महिलाएं नहीं है. इससे पहले कितनी महिलाओं को ED ऑफिस पहुंचाने का काम किया गया.

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि, कल देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाए. आगे कहा कि, मेरे दामाद के घर से गांजा (Ganja) बरामद हुआ. पंचनामा है उसमें किसी आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी का जिक्र नहीं है. मीडिया के साथियों को गुमराह किया गया. मैं पंचनामा (Panchnama) दे रहा हूं. क्या फडणवीस माफी मांगेंगे?

UP Assembly Election 2022 : अखिलेश यादव का विधानसभा चुनाव को लेकर चौंकाने वाला बयान, कहा..

दिवाली के बाद बम फोड़ने की बात पर नवाब मलिक ने कहा कि, देवेंद्र फडणवीस को इंतजार करने की जरूरत नहीं है. कोई माई का लाल नहीं है जो मेरा और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन साबित कर दे. मैं शीशे के घर में नहीं रहता हूं.

See also  सभागृहातच सत्ताधारी-विरोधकांची तुफान फटकेबाजी; पाहा कोण काय-काय म्हणतंय ?

हमने देवेंद्र फडणवीस को चेताया था कि, नकली देवेंद्र शहर में कौन घूम रहा है? हमने व्यक्तिगत हमला नहीं किया. सच्चाई सामने आ रही है. उसको लेकर हवा में तीर मार देने से मामला बंद हो जाएगा ऐसा नहीं है.

नवाब मलिक ने कहा कि, फोर सीजन होटल में जो पार्टियां होती थीं, एक-एक टेबल की कीमत 15 लाख रुपये होती थी और कौन उस पार्टी का आयोजक था? आपके रहते हुए ये पार्टी चलती थी और आपके जाने के बाद बंद हो गई. 15 करोड़ रुपये की पार्टी का आयोजक कौन था?

आगे कहा कि, समीर वानखेड़े जब से इस डिपार्टमेंट में आया, उसने अपनी प्राइवेट आर्मी खड़ी की. वो प्राइवेट आर्मी (Private Army) इस शहर में धड़ल्ले से ड्रग का कारोबार करती है. छोटे-छोटे लोगों को फंसाया जाता है. आर्यन खान (Aryan Khan Drugs Case) के मामले में जो प्रभाकर साइल का बयान था कि, 18 करोड़ की डील थी. सैम डिसूजा (Sam D’Souza) भी सामने आ गया.

See also  सिद्धू का Pakistan से संबंध, बन सकते हैं राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा : कैप्टन अमरिंदर सिंह

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites