कोटा l Kota :
कौन बनेगा करोड़पति (Kon Banega Karodpati (KBC) (केबीसी) से कई लोगों जुड़ना चाहते हैं। हालही में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया हैं.
रेलवे के एक अधिकारी देशबंधु पांडे (Deshbandhu Pandey, a railway official) की भी KBC से जुड़ने की कुछ ऐसी ही इच्छा थी। लेकिन ये इच्छा उन्हे काफी महंगी पड़ गई।
पांडे राजस्थान के कोटा में रेलवे विभाग (Kota rail mandal) में स्थानीय खरीद कार्यालय के अधीक्षक हैं.
हालही में उनकी केबीसी (KBC) में जाने की उनकी इच्छा पूरी हुई।
सदिके महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर भी वो बैठें। पांडे ने केबीसी में 3,20,000 (Rs Three Lakh Twenty Thousand) जीते। लेकिन KBC में जाना उन्हें काफी महंगा पड़ गया.
KBC में शामिल होने पर भारतीय रेलवे प्रशासन (Indian Railway Administration) ने उन्हें कड़ी सजा दी हैं. रेल प्रशासन ने सीधे उनके हाथ में चार्जशीट लगा दी. इतना ही नहीं पांडे की वेतन वृद्धि 3 साल के लिए रोक दी गई हैं.
