काबुल एयरपोर्ट पर अफगान सुरक्षा अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Afganistan taliban kabul
काबुल हवाईअड्डे (Kabul Airport) पर एक अफगान सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई।
Share on Social Sites

काबुल l Kabul :

अफगानिस्तान (Afganistan) पर कब्जे के बाद तालिबान (Taliban) ने कुछ दिनों पहले सरकारी अधिकारियों को काम पर लौटने की अपील की थी। इसके लिए उन्होंने सार्वजनिक माफी की भी बात कही थी।

जर्मनी की सेना (German Military) ने कहा कि, सोमवार (23 अगस्त) को काबुल हवाईअड्डे (Kabul Airport) के उत्तरी द्वार पर अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों और अज्ञात हमलावरों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसमें एक अफगान सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई।

सेना ने ट्वीट करके बताया कि, सोमवार को हुई इस मुठभेड़ में अफगानिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई है और अन्य तीन घायल हो गए हैं। इस संघर्ष में अमेरिका और जर्मनी के बल भी शामिल हो गए, जर्मनी का कोई सैनिक घायल नहीं हुआ है।

अभी इस बारे में कोई सूचना नहीं है कि हमलावर कौन थे। काबुल हवाईअड्डे के बाहरी क्षेत्रों में तैनात तालिबान ने अब तक यहां नाटो या अफगान जवानों पर गोलीबारी नहीं की है।

See also  सिद्धू का Pakistan से संबंध, बन सकते हैं राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा : कैप्टन अमरिंदर सिंह

रविवार (22 अगस्त) को काबुल हवाईअड्डे में घुसने का प्रयास कर रही भीड़ में से कम से कम सात लोगों की अफरा-तफरी के दौरान मौत हो गई थी। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हजारों लोग उसके शासन से बचकर भागने की कोशिश में हैं।


Share on Social Sites