Corona Update : बद से बदतर होते हालात, 1.42 लाख नए मरीज, ‘इन’ 5 राज्यों में दर्ज हुए 94 हजार‬ केस

भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले दर्ज किए गए है और 285 लोगों की मौत हो गई l Corona Virus Update
भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले दर्ज किए गए है और 285 लोगों की मौत हो गई l Corona Virus Update
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

दुन‍िया के अन्‍य देशों की तरह भारत में भी कोरोना (Covid-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona Virus) के 1,41,986 नए मामले दर्ज किए गए है और 285 लोगों की मौत हो गई.

चिंता वाली बात यह है कि, स‍िर्फ पांच राज्‍यों में ही कोरोना के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए है. सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में महाराष्ट्र (Maharashtra) सबसे ऊपर है, जहां 40,925 नए केस मिले है. इसके बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 18,213 मामले, दिल्ली (Delhi) में 17,335 मामले, तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 8,981 मामले और कर्नाटक (Karnataka) में 8,449 मामले सामने आए है.

अब देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,53,68,372 हो गई है. एक हफ्ते पहले तक जो केस 22 हजार के आसपास थे, वो महज एक हफ्ते में 6 गुना से ज्यादा बढ़कर डेढ़ लाख के करीब हो गए है.

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों में कुल 40,895 मरीज ठीक हुए, जिससे देशभर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,44,12,740 हो गई है. भारत में एक्टिव केस (A ctive cases in India) की संख्या 4,72,169 है. पिछले 24 घंटों में एक्टिव केस में 1,00,806 की वृद्धि हुई है.

27 राज्यों में फैल चुका ओमिक्रॉन (Omicron has spread in 27 states)

भारत में कोरोना के नए वेर‍िएंट ओमिक्रॉन की तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, इस खतरनाक वायरस की मौजूदगी 27 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशोंं (States and Union Territories) में दर्ज हो चुकी है. ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार (Central Government) ने राज्यों को त्वरित उपाय करने के लिए कहा है.

विभिन्न राज्य सरकारों ने कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew), वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew), आधी क्षमता के साथ दफ्तर चलने और स्कूल-कॉलेज बंद करने समेत कई कड़ी पाबंदियां लागू की हुई है. दिल्ली में अब वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया है. यानी शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा और इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी.

अब WhatsApp पर मिल जाएगा Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट, यहां देखें पूरा प्रोसेस

ओमिक्रॉन के मामलों में भी बढ़ोतरी (Omicron cases rise as well)

देश में पिछले 24 घंटों में 285 मौतें हुईं, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,83,463 हो गई. हालांकि, राहत की बात यह है कि, मौत के आंकड़ों में थोड़ी गिरावट आई है क्योंकि, पिछले 2 दिन से 300 से ज्यादा लोग मर रहे थे.

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ओमिक्रॉन के मामले में मामूली बढ़ोतरी हुई है. आज (शनिवार) स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 राज्यों में ओमिक्रॉन के 3,071 नए मामले सामने आए है. इस दौरान 1,203 मरीज ओमिक्रॉन से रिकवर भी हुए है.

See also  Shiv Sena Dussehra Rally 2021 : हमारा आवाज दबाने वाला कभी पैदा नहीं होगा, हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाओ : उद्धव ठाकरे का BJP को खुला चैलेंज

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites