मुंबई l Mumbai :
महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Case) के विस्फोटक मामलों के बीच उद्धव सरकार सख्ती बरत रही है. राज्य सरकार ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है.
यह नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) 10 जनवरी से प्रभावी होगा. इस दौरान एक साथ 5 से ज्यादा लोग बाहर नहीं निकल सकेंगे. नाइट कर्फ्यू के दौरान पांच से ज्यादा लोगों के एक साथ बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी.
महाराष्ट्र सरकार की नई गाइडलाइन (Corona Guideline) के मुताबिक स्विमिंग पूल (Swimming Pool), जिम (Gyms), स्पा (Spa), ब्यूटी सैलून (Beauty Salons), चिड़ियाघर (Zoos), संग्रहालय (Museums) और मनोरंजन पार्क (Amusement Park) बंद रहेंगे. वहीं बाल काटने वाले सैलून और मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित हो सकेंगे. सरकार ने यह कदम कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Corona Virus) की वजह से उठाया है.
#Omicron: Maharashtra Govt to impose night curfew (11pm-5am) from Jan 10, bar movement of people in groups of 5 or more
Swimming pools, gyms, spas, beauty salons, zoos, museums, & entertainment parks to remain closed
Hair cutting salons and malls to operate at 50% capacity pic.twitter.com/ZG0GaMulAw
— ANI (@ANI) January 8, 2022
10 जनवरी से लगेगा नाइट कर्फ्यू (Night curfew will be imposed from January 10)
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ रहे है. एक दिन में हजारों की संख्या में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. यही वजह है कि सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है. 10 जनवरी से राज्य में रात के समय पाबंदियां जारी रहेंगी. इस दौरान पांच से ज्यादा लोग एक साथ बाहर नहीं निकल सकेंगे.
सरकार की नई कोरोना गाइडलाइन (Government’s new corona guideline)
बढ़ते संक्रमण के बीच महाराष्ट्र सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक राज्य में सभी स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी तक बंद रहेंगे. वहीं रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है. थिएटर (Theaters) और प्राइवेट ऑफिस (Private Offices) 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खोले जा सकेंगे. वहीं स्विमिंग पूल (Swimming Pool), टूरिस्ट प्लेस (Tourist Place) और जिम पूरी तरह से बंद कर दिए गए है. हालांकि, मुंबई लोकल ट्रेन के सफर पर फिलहाल सरकार ने कोई पाबंदी नहीं लगाई है.
इन सभी गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक (Completely stop all these activities)
बता दें कि स्विमिंग पूल, टूरिस्ट प्लेस और जिमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. इस दौरान लोग एक दूसरे के कॉन्टैक्ट में आते है. इससे संक्रमण फैलने का खतरा और भी तेज हो जाता है. यही वजह है कि सरकार ने इन सभी गतिविधियों पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगा दी है. जिससे राज्य में फैल रहे संक्रमण पर लगाम कसी जा सके. महाराष्ट्र में आज कोरोना के 40 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए है. जिसमें अकेले मुंबई में कोरोना केस 20 हजार को पार कर गए है.
Assembly elections 2022 : विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें किस राज्य में कब पड़ेंगे वोट
