Parliament Budget Session : नए साल में संसद का बजट सेशन कब होगा शुरू? सामने आई ‘ये’ तारीख

Parliament Budget Session 2022 : नए साल में संसद का बजट सेशन कब होगा शुरू? सामने आई 'ये' तारीख
Parliament Budget Session 2022 : नए साल में संसद का बजट सेशन कब होगा शुरू? सामने आई 'ये' तारीख
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

आने वाली 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र (Budget Session 2022 of Parliament ) शुरू होगा. कोरोना की तीसरी लहर के कारण इसमें संशय हो रहा था. कुछ दिनों पहले ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने संसद भवन (Parliament House) का मुआयना किया था. संसद में कार्य करने वाले कई कर्मचारी कोरोना पीड़ित है और कई नेता भी इस वक्त कोरोना से पीड़िता है.

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा जब राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और यह आठ अप्रैल को सम्पन्न होगा. सूत्रों ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए आज शुक्रवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा.

बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद एक माह के अवकाश के बाद सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा. लोकसभा अध्यक्ष ने देश में कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर संसद भवन परिसर में उठाये गए स्वास्थ्य से संबंधित कदमों एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया था.

संसद के करीब 400 कर्मचारियों से कोविड से संक्रमित होने की पृष्ठभूमि में रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू (Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu) ने अधिकारियों से आगामी बजट सत्र को सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा था.

सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद भवन और अब राजनीतिक गलियारे में भी कोरोना कि, एंट्री हो चुकी है. गुरुवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे (Senior Congress member Mallikarjun Kharge) कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित हो गए है.

उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बुधवार को नियमित आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच में खड़गे के कोविड से संक्रमित होने का पता चला.

See also  Facebook, WhatsApp और Instagram छह घंटे बाद बहाल हुईं सेवाएं, Zuckerberg ने कहा, "मुझे माफ कर दो, मुझे पता है..."

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites