Pakistan : क्‍या ‘इस’ वजह से मार्च तक गिर जाएगी इमरान खान सरकार ?

नया पाकिस्तान बनाने का वादा करके सत्ता में आए इमरान खान ने अब एक नया नारा दिया है, 'मेरा पाकिस्तान, मेरा घर.' इमरान का यह घर अब सियासी तूफान में घिरने जा रहा है...
नया पाकिस्तान बनाने का वादा करके सत्ता में आए इमरान खान ने अब एक नया नारा दिया है, 'मेरा पाकिस्तान, मेरा घर.' इमरान का यह घर अब सियासी तूफान में घिरने जा रहा है...
Share on Social Sites

इस्लामाबाद l Islamabad :

नया पाकिस्तान बनाने का वादा करके सत्ता में आए इमरान खान (Imran Khan) ने अब एक नया नारा दिया है, ‘मेरा पाकिस्तान, मेरा घर.’ (Mera Pakistan, Mera Ghar) इमरान का यह घर अब सियासी तूफान में घिरने जा रहा है.

पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) में आई खबरों के मुताबिक, सेना की मदद से सत्ता में आए इमरान खान और आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद (Army Chief General Qamar Javed) में तल्खी बढ़ गई है. वहीं विपक्ष ने जनरल बाजवा (General Bajwa) को अपने पाले में कर लिया है.

यही नहीं खुद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) में भी नेता इमरान खान से खुश नहीं है. दावा किया जा रहा है कि, मार्च 2022 (March 2022) तक इमरान सरकार पर संकट के बादल आ सकते है.

दिलचस्प बात यह है कि, अभी कुछ दिन पहले ही पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी (President and PPP leader Asif Ali Zardari) ने भी दावा किया था कि, उन्हें सेना से संकेत मिला है कि, पाकिस्तान (Pakistan) के भविष्य को लेकर एक रणनीति पर काम क जिसमें इमरान खान नहीं होंगे.

हालांकि, जरदारी ने यह भी कहा कि, जब तक इमरान खान सत्ता में है, कोई बातचीत नहीं हो सकती है. गत बुधवार को ही पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के स्पीकर को संसद (Speaker of the National Assembly of Pakistan) का सत्र स्थगित करना पड़ा.

इसकी वजह यह रही कि, इमरान खान दो विधेयकों को पारित करने के लिए जरूरी संख्या बल ही नहीं जुटा सके थे. इससे इमरान खान काफी नाराज हुए है. एक तरफ इमरान खान के सहयोगी उनका साथ नहीं दे रहे है, वहीं देश में इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि, पाकिस्तानी सेना भी उनसे किनारा कर रही है.

See also  ७/१२ बंद!; 'या' शहरांपासून अंमलबजावणीला सुरुवात

सरकार को उखाड़ फेंकने होगा देशव्यापी प्रदर्शन, PDM ने दी चेतावनी (Nationwide demonstration will have to overthrow the government, PDM warns)

पाकिस्तान में आ रहे इस बदलाव को देखते हुए विपक्षी दलों ने जनरल बाजवा और सेना की तारीफ तेज कर दी है. इमरान खान के खिलाफ बनाई गई पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (Pakistan Democratic Movement) ने खैबर पख्तूनख्वा में हुए स्थानीय चुनाव (Pakhtunkhwa local elections) में इमरान खान की पार्टी को उनके गढ़ में करारी शिकस्त दी है. पीडीएम (PDM) के नेता इसके लिए सेना को धन्यवाद दे रहे है. पीडीएम ने 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस पर इमरान खान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.


Share on Social Sites