Punjab: लुधियाना के कोर्ट परिसर में बड़ा धमाका, एक महिला समेत दो लोगों की मौत, 5 लोग घायल

पंजाब के लुधियाना जिला कोर्ट में धमाके से दो लोगों के मारे जाने की खबर है. जिला कोर्ट के दूसरे फ्लोर पर हुए इस धमाके में पांच अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है...
पंजाब के लुधियाना जिला कोर्ट में धमाके से दो लोगों के मारे जाने की खबर है. जिला कोर्ट के दूसरे फ्लोर पर हुए इस धमाके में पांच अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है...
Share on Social Sites

पंजाब l Punjab :

पंजाब के लुधियाना जिला कोर्ट (Ludhiana District Court) में धमाके से दो लोगों के मारे जाने की खबर है. जिला कोर्ट के दूसरे फ्लोर पर हुए इस धमाके में पांच अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है. (Two people are reported to have died in a blast in Punjab’s Ludhiana District Court. Five other people were also injured in this blast on the second floor of the district court)

हालांकि, यह धमाका क्यों हुआ, किसने किया इन सब बार में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक, धमाका इतनी जोरदार था कि, आसपास की इमारतों तक भी इसका असर देखने को मिला. लुधियाना जिला कोर्ट कॉम्पलेक्स की छह मंजिला इमारत के दूसरे माले पर यह धमाका हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आसपास हुआ है.

अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि, यह बम धमाका या फिर कुछ और.. रिपोर्ट के मुताबिक, आज वकीलों की हड़ताल होने की वजह से ज्यादा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोर्ट कॉम्पलेक्स में मौजूद वकील दावा कर रहे है कि, यह बम धमाका ही है. हालांकि, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल पूरे इलाके की छानबीन की जा रही है.

धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई है. धमाके के बाद से ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है. धमाके की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab assembly elections) से पहले इस तरह का धमाका कहीं न कहीं व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है.

See also  Corona Update : बद से बदतर होते हालात, 1.42 लाख नए मरीज, 'इन' 5 राज्यों में दर्ज हुए 94 हजार‬ केस

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites