नई दिल्ली l New Delhi :
तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए भयावह हेलीकॉप्टर क्रैश (CDS Bipin Rawat Helicopter Crash) हादसे को हुए करीब 90 घंटे हो चुके है. इस दुःखद हादसे में देश ने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत (Chief of Defense Staff (CDS) General Bipin Rawat) समेत 13 भारत माँ के जांबांजों को खोया है.
इस हादसे में केवल एक व्यक्ति जीवित बचे है, वो है ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh). कैप्टन सिंह अभी भी अस्पताल में है और उनका इलाज जारी है. साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआओं का दौर देशभर में जारी है.
नाजुक बनी हुई है ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत (Group Captain Varun Singh’s condition remains critical)
ग्रुप कैप्टन सिंह की सलामती के लिए पूरा देश दुआ मांग रहा है. सब चाहते है कि, वो जल्द से जल्द ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएं लेकिन, उनकी हालत अब भी काफी नाजुक बनी हुई है. ग्रुप कैप्टन सिंह बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल में एडमिट है, (Group Captain Singh is admitted to the Command Hospital in Bangalore) जहां उनको बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.
मिडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय एयर फोर्स के अधिकारियों (Indian Air Force Official) ने बताया है कि, उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार या बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है. लेकिन उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. अगले कुछ ओर घंटे महत्वपूर्ण होंगे.
Video : एक अधूरी उड़ान की अधूरी कहानी.. पत्नी संग पंचतत्व में विलीन हुए CDS बिपिन रावत
