Mumbai l मुंबई :
महाराष्ट्र राज्य के ग्रामीण इलाकों (Rural Area) में कक्षा पहली से चौथी और शहरी इलाकों (Urban Area) में कक्षा पहली से सातवीं तक को ऑफलाइन मोड (Offline Mode) में फिर से शुरू करने से पहले शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों का पूर्ण रूप से टीकाकरण होने समेत कई दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा.
राज्य में प्राथमिक विद्यालय परिसर (Primary School Premises) में फिजिकल क्लास कोरोना महामारी के मार्च, 2020 में दस्तक देने के बाद पूरी तरह से बंद है.
राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने (Director of State Health Services) सभी जिलों और निकायों के स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखे पत्र में विद्यालयों में कोविड-19 (Covid-19) उपयुक्त व्यवहार में छह फुट की सामाजिक दूरी, अनिवार्य तौर पर मास्क (Mask) पहनना और हाथ धोने जैसे नियमों का पालन होना अनिवार्य किया है.
दिशानिर्देश में कहा गया है कि, विद्यार्थियों को हाथ धोने (Wash Hand), मुंह और नाक को छींकते या खांसते समय रूमाल (cover mouth and nose with handkerchief) या टिशू पेपर से ढंकने के बारे में बताना चाहिए. (Use Of Tissue paper while sneezing or coughing)
Delta Variant से 6 गुना ताकतवर है Omicron Variant, ‘इन’ लक्षणों को भूल कर भी ना करें नजरअंदाज
