Diwali 2021 : सावधान! कहीं मिलावट आपकी दीपावली न कर दे फीकी, रंग-बिरंगी मिठाइयां खरीदने से पहले याद रखें ‘ये’ बातें

Diwali 2021 : सावधान! कहीं मिलावट आपकी दीपावली न कर दे फीकी, रंग-बिरंगी मिठाइयां खरीदने से पहले याद रखें 'ये' बातें l Colorful sweets is dangerous to health
Diwali 2021 : सावधान! कहीं मिलावट आपकी दीपावली न कर दे फीकी, रंग-बिरंगी मिठाइयां खरीदने से पहले याद रखें 'ये' बातें l Colorful sweets is dangerous to health
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

इस साल की दिवाली (Diwali 2021) का पर्व 4 नंवबर (सोमवार) को मनाया जाने वाला है. ऐसे में दीवाली की धूमधाम हर तरफ खूब देखने को मिल रही है. ये त्योहार खुशियों की सौगात लेकर आता है. मां लक्ष्मी माता (Goddess Lakshmi Mata) और गणेश जी भगवान (Lord Ganesha) की इस दिन पूजा की जाती है. लेकिन दिवाली बिना मिठाई के अधूरी-अधूरी सी लगती है.

घरों के होम मेड काम और मार्केट से अधिकतर मिठाई मंगवाई जाती है. ऐसे में हम देखते है मिठाई की दुकानों में खूब रंग बिरंगी रंगों की मिठाई सजी होती है. जिसने देखकर आमतौर पर लोग काफी आकर्षित भी होते है.

लेकिन मिठाई खरीदते वक्त लोग ये भूल जाते है कि, ये मिठाई असली है या नकली? असल में दीपावली (Diwali) के मौके पर बहुत ही ज्यादा मिलावट वाली मिठाई बाजार में मिलती है. ऐसे में अगर आप भी रंग बिरंगी मिठाई को देखकर उसको खरीद रहे है, तो ये आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचाने (Harm your body) वाली है, आइए जानते है इसके कुछ कारण :

इन 3 तरीकों से हो सकती है मिठाइयों में मिलावट (In these 3 ways sweets can be adulterated)

1. मिठाई वाले मावे में मिलावट (Adulteration of sweet milk)

मावे से बनने वाली मिठाइयां में भी इन दिनों खूब मिलावट मिलेगी. ऐसे में जब भी दीपावली के मौके पर मिठाई लें तो किसी भरोसेमंद दुकानों से ही मिठाई लें. इन दिनों मावे मावे में अक्सर मिल्क पाउडर (Milk Powder) की मिलावट देखने को मिलती है. इतना ही नहीं मावे की मिलावट को समझने के लिए आप आयोडीन (Iodine) की दो से तीन बूंद उस पर डालें. अगर मावे का रंग नीला पड़ जाए तो समझ लीजिए कि, उसमें मिलावट हुई है.

2. मिठाइयों में रंगों की मिलावट (Mixture of colors in sweets)

बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में रंग ज्यादा मिले होते है वह बहुत ही कलरफुल (colourful) दिखाई देते है.आपको बता दें कि, इस प्रकार की रंग बिरंगी मिठाइयां आमतौर पर एलर्जी (Allergies), किडनी डिजीज (Kidney disease) और अस्थमा (asthma) जैसी गंभीर बीमारियों का कारण कर बन सकती है.

ऐसे में बाजार में मिलने वाली इस तरह की हर एक मिठाई से दूर रहना चाहिए. क्योंकि, मिठाइयों में रंगों की मात्रा 100 पीपीएम (Parts Per Million (PPM) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

3. मिठाइयों में नकली चांदी का वर्क (Imitation silver work in sweets)

इन रंग बिरंगी मिठाइयों को चार चांद लगाते हैंनकली चांदी वर्क (Silver work). कई दुकानों पर हमने देखा होगा कि, कैसे मिठाइयों को चमकीला और आकर्षक बनाने के लिए उनपर चांदी का वर्क किया जाता है.

लेकिन आपको बता दें कि, मिठाई को सुंदर बनाने वाला ये वर्क एलुमिनियम का वर्क होता है जो कि बहुत ही हानिकारक होता है. ये शरीर के लिए बेहद घातक (Very dangerous for the body) होता है.

ऐसे में अगर आप घर की, बजाए बाहर से मिठाई खरीदने जा रहे है, तो ध्यान में रखें आप किसी भी प्रकार की मिलावट वाली मिठाई ना लाएं, जिससे सेहत को नुकसान हो.

क्या आपको पता है? Corona Vaccine लगवाने के बाद बनने वाली एंटीबॉडी कितने समय तक रहती है प्रभावी, यहां पढ़ें

See also  नाशकात RTI कार्यकर्त्यावर गोळीबार; भररस्त्यात थरार

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites