Khel Ratna Award 2021: नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, देखें लिस्ट

Khel Ratna Award 2021: नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, देखें लिस्ट l Major Dhyanchand Khel Ratna award
Khel Ratna Award 2021: नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, देखें लिस्ट l Major Dhyanchand Khel Ratna award
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Javelin thrower Neeraj Chopra) और पहलवान रवि दहिया (Wrestler Ravi Dahiya) को खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna award) देने के लिए चुना गया है.

नीरज चोपड़ा ओलंपिक खेलों में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय है. (Neeraj Chopra is the first Indian to win a gold medal in athletics at the Olympic Games) रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में खेलों में रजत पदक जीता था. (Ravi Dahiya won a silver medal in the Games at the Tokyo Olympics) देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए इस बार कुल 11 खिलाड़ियों को चुना गया है.

चयन समिति ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Tokyo Olympics bronze medalist Lovlina Borgohain), अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश (veteran hockey goalkeeper PR Sreejesh) और महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (women’s Test cricket team captain Mithali Raj) के नाम को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) के लिए चुना. दिग्गज सुनील छेत्री (Veteran Sunil Chhetri) इस सम्मान के लिए चुने गए देश के पहले फुटबॉलर बने.

See also  Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : नहीं रहे 'नट्टू काका', 77 की उम्र में Ghanshyam Nayak ने ली आखिरी सांस

पिछले साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna award) के लिए चुना गया, जबकि 2016 रियो खेलों के बाद चार खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था.

टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) (24 अगस्त से पांच सितंबर) में हिस्सा लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी विचार करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में विलंब किया गया.

टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा (Tokyo Paralympics gold medalists shooters Avani Lekhara) और मनीष नरवाल (Manish Narwal), भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (Javelin thrower Sumit Antil) और बैडमिंटन खिलाड़ियों प्रमोद भगत (Badminton players Pramod Bhagat) और कृष्णा नागर (Krishna Nagar) को भी खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award) के लिए चुना गया.

समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना. पिछले साल इस पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की संख्या 27 थी. अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) के लिए चुने गए खिलाड़ियों में आइएएस अफसर और नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई (IAS officer and Noida District Magistrate Suhas LY) का नाम भी शामिल है.

उनके अलावा क्रिकेटर शिखर धवन (Cricketer Shikhar Dhawan), पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल (Para table tennis player Bhavina Patel) और ऊंची कूद के निषाद कुमार (high jumper Nishad Kumar) अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल है.

ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों (पीआर श्रीजेश को छोड़कर) को भी अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा.

इन खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड (These players will get Major Dhyan Chand Khel Ratna Award)

नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
रवि दहिया (रेसलिंग)
पीआर. श्रीजेश (हॉकी)
लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग)
सुनील छेत्री (फुटबॉल)
मिताली राज (क्रिकेट)
प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)
अवनी लेखरा (शूटिंग)
कृष्णा नागर (बैडमिंटन)
मनीष नरवाल (शूटिंग)

अर्जुन अवॉर्ड के लिए इन खिलाड़ियों को चुना गया (These players were selected for the Arjuna Award)

योगेश कथूरिया
निषाद कुमार
प्रवीण कुमार
शरद कुमार
सुहास एलवाई
सिंघराज अधाना
भाविना पटेल
हरविंदर सिंह
शिखर धवन
पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी (श्रीजेश को छोड़कर, उन्हें खेल रत्न के लिए चुना गया है.)

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा था. भारत ने इस बार भारत कुल 7 मेडल जीते थे. इनमें से एक गोल्ड मेडल भी शामिल है. पैरालंपिक खेलों की बात करें तो इस बार भारत ने रिकॉर्ड 19 मेडल जीते। इसमें से 5 स्वर्ण पदक थे.

See also  मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, गवाह बोला : ATS ने योगी आदित्यनाथ सहित संघ के नेताओं को..

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites