Video : गजब बेइज्जती है यार! LIVE डिबेट के बीच एंकर ने Shoaib Akhtar से कहा ‘आप शो छोड़कर चले जाएं’

Video : गजब बेइज्जती है यार! एंकर ने LIVE डिबेट के बीच Shoaib Akhtar को निकाला l Former Pakistan fast bowler Shoaib Akhtar left LIVE debate
Video : गजब बेइज्जती है यार! एंकर ने LIVE डिबेट के बीच Shoaib Akhtar को निकाला l Former Pakistan fast bowler Shoaib Akhtar left LIVE debate
Share on Social Sites

कराची l Karachi :

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Former Pakistan fast bowler Shoaib Akhtar) उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम को बीच में छोड़कर क्रिकेट विश्लेषक (Cricket analyst) के अपने पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि सरकार नियंत्रित पीटीवी (PTV) के मेजबान ने उन्हें बाहर जाने को कहा था.

अख्तर ने कहा कि, मंगलवार (26 अक्टूबर) को पाकिस्तान (Pakistan) की टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में न्यूजीलैंड (New Zealand) पर पांच विकेट से जीत के बाद कार्यक्रम के मेजबान ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और उनका अपमान किया.

पाकिस्तान की तरफ 46 टेस्ट और 163 वनडे खेलने वाले 46 वर्षीय अख्तर उठे, उन्होंने अपना माइक्रोफोन हटाया और चले गए. कार्यक्रम के मेजबान नौमान नियाज़ (Nauman Niaz) ने उन्हें वापस बुलाने का प्रयास नहीं किया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखायी और कार्यक्रम जारी रखा.

लेकिन कार्यक्रम के अन्य मेहमान सर विवियन रिचर्ड्स (Sir Vivian Richards), डेविड गॉवर (David Gower), राशिद लतीफ (Rashid Latif), उमर गुल (Umar Gul), आकिब जावेद (Aaqib Javed) और पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान सना मीर (Pakistan women’s team captain Sana Mir) इससे हैरान थे.

अख्तर के कार्यक्रम छोड़कर चले जाने से सोशल मीडिया (social media) पर बवाल मच गया और लोगों ने नियाज से माफी मांगने को कहा. अख्तर और नियाज के बीच बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए. अख्तर ने बुधवार (27 अक्टूबर) को ट्विटर पर पोस्ट करके अपनी स्थिति स्पष्ट की.

अख्तर ने ट्वीट (Twitt) किया, ‘सोशल मीडिया पर कई वीडियो आ रहे है इसलिए मैंने सोचा कि, मुझे अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. नोमान ने असभ्यता दिखायी और उन्होंने मुझे कार्यक्रम छोड़ने के लिए कहा.’

उन्होंने कहा, ‘यह काफी शर्मसार करने वाला था क्योंकि आपके साथ सर विवियन रिचर्ड्स (Sir Vivian Richards) और डेविड गॉवर (David Gower) जैसे दिग्गज तथा मेरे कुछ समकालीन और वरिष्ठ भी सेट पर बैठे थे और लाखों लोग इसे देख रहे थे.’

अख्तर ने कहा, ‘मैंने यह कहकर सभी को शर्मिंदगी से बचाने का प्रयास किया कि, मैं आपसी समझ से नौमान की टांग खींच रहा हूं और नौमान भी विनम्रता से माफी मांगेंगे और हम कार्यक्रम जारी रखेंगे. उन्होंने माफी मांगने से इन्कार कर दिया. इसके बाद मेरे पास और कोई विकल्प नहीं था.’

यह समस्या तब पैदा हुई जब अख्तर ने मेजबान के सवाल पर ध्यान नहीं दिया और तेज गेंदबाज हारिस राउफ को लेकर बात की और पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स (Pakistan Super League franchise Lahore Qalandars) और उसके कोच आकिब (Coach Aaqib) की प्रशंसा की.

See also  Tokyo Paralympics 2020 : Praveen Kumar ने ऊँची उड़ान के साथ कराई ‘चांदी’, भारत ने जीता 11वां मेडल

नौमान ने उन्हें रोकने की कोशिश की और वह अख्तर से चिढ़ गए. उन्होंने शोएब से कहा कि, वह उन्हें तवज्जो नहीं दे रहे हैं और वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. मेजबान ने कहा, ‘आपने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया और मैं आपको बता रहा हूं कि, अब आप कार्यक्रम छोड़कर जा सकते है.’ इसके बाद ब्रेक ले लिया गया. अख्तर ने कुछ देर बाद अन्य विशेषज्ञों से माफी मांगी और फिर घोषणा की कि, वह पीटीवी स्पोर्ट्स (PTV Sports) से इस्तीफा दे रहे है.


Share on Social Sites