नहीं थम रहा जश्न, भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान में नंगा नाच, हवाई फायरिंग में 12 लोगों को लगी गोली

नहीं थम रहा जश्न, भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान में नंगा नाच, हवाई फायरिंग में 12 लोगों को लगी गोली l T20 World Cup India Vs Pakistan
नहीं थम रहा जश्न, भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान में नंगा नाच, हवाई फायरिंग में 12 लोगों को लगी गोली l T20 World Cup India Vs Pakistan
Share on Social Sites

Karachi l कराची :

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के जश्न में पाकिस्तानियों ने जमकर हुड़दंग मचाया है. रविवार (24 अक्टूबर) रात को इस्लामाबाद (Islamabad), कराची (Karachi), रावलपिंडी (Rawalpindi) और क्वेटा (Quetta) जैसे बड़े शहरों में हजारों की भीड़ सड़कों पर उतरी.

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हवाई फायरिंग (Gun Firing in the air) कर अपनी खुशी का इजहार भी किया. अकेले कराची शहर (Karachi city) में कई जगहों पर हुई हवाई फायरिंग की घटनाओं में लगभग 12 लोग घायल हो गए. (12 people were injured in incidents of aerial firing at many places of Pakistan)

कराची में फायरिंग में खुद पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल (12 people including policeman injured in firing in Karachi)

कराची पुलिस (Karachi Police) ने बताया कि, रविवार रात को जश्न मनाने के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में जमकर फायरिंग की गई है. इस दौरान अज्ञात लोगों की फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) सहित 12 लोग घायल हो गए.

कराची के ओरंगी टाउन सेक्टर-4 (Orangi Town Sector-4) और 4K चौरांगी (4K Chowringhee) में अज्ञात दिशाओं से आ रही गोलियों से दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि, गुलशन-ए-इकबाल (Gulshan-e-Iqbal) में हवाई फायरिंग में शामिल लोगों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान एक सब इंस्पेक्टर को गोली लग गई.

IPL Team Auction : अब लखनऊ और अहमदाबाद IPL की दो नई टीम, BCCI ने की 12690 करोड़ की तगड़ी कमाई

सड़कों पर झूमते नजर आए पाकिस्तानी (Pakistanis were seen dancing on the streets)

इन दोनों घटनाओं के अलावा कराची के सचल गोठ (Sachal Goth), ओरंगी टाउन (Orangi Town), न्यू कराची (New Karachi), गुलशन-ए-इकबाल (Gulshan-e-Iqbal) और मलिर (Malir) समेत अलग-अलग इलाकों में हवाई फायरिंग की सूचना मिली है. लोगों ने सड़कों पर जमकर डांस किया और आतिशबाजी की. लोग सड़कों पर तो नाच ही रहे थे, साथ ही साथ पाकिस्तान के सोशल मीडिया (Pakistan Social Media) पर भी इस खुशी को देखा गया.

India Vs Pakistan LIVE : भारत की पहले ही मैच में शर्मनाक हार, पाकिस्तान ने 10 विकेट से किया चारों खाने चित

प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीम को जीत पर दी बधाई (Prime Minister Imran Khan congratulated the team on the victory)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan Prime Minister Imran Khan) ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को मिली जीत पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट (Tweet) कर लिखा कि, पाकिस्तानी टीम को बधाई, खासकर बाबर आजम (Babar Azam) को, जिन्होंने पूरी हिम्मत के साथ टीम का नेतृत्व किया और रिजवान (Rizwan) और शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi), जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.

पाक सेना प्रमुख ने भी दी बधाई (Pak army chief also congratulated)

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा (Pakistan Army Chief General Qamar Javed Bajwa) ने भी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (Pakistani Cricket Team) को जीत पर बधाई दी. डीजी आईएसपीआर (DG ISPR) ने ट्वीट कर लिखा कि, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (Chief of Army Staff (COAS) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच (ICC T20 World Cup match) में भारत (India) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन और व्यापक जीत के लिए बधाई दी है.

See also  Nashik Crime : दोन वेटर्समधील वादाचे तुफान हाणामारीत रूपांतर; हॉटेलमध्ये एकाचा मृत्यू

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites