केरल l Kerala :
केरल (Kerala) में मूसलाधार बारिश की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग लापता हो गए है. बारिश से सबसे ज्यादा तबाही कूट्टीक्कल (Kuttikkal), कोट्टयम (Kottayam), इडुक्की और कोक्कयर (Idukki and Kokkair) में हुई है. यहां पर एनडीआरएफ (National Disaster Response Force NDRF) के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
केरल सरकार में मंत्री वीएन वासवान (VN Vaswan, a minister in the Kerala government) ने कहा कि, बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. सरकार लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन की कोशिश कर रही है.
सरकार पूरी तरह से अलर्ट है. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने शनिवार (16 अक्टूबर) को केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था. 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) और 2 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया गया है.
#WATCH Restoration work underway following landslide due heavy rains at Koottickal in Kottayam-Idukki border area, Kerala pic.twitter.com/JujgTAqwTS
— ANI (@ANI) October 17, 2021
डिफेंस के पीआरओ के मुताबिक राज्य के केवाली, कोट्टयम में लापता लोगों को खोजने का काम सेना के द्वारा किया जा रहा है. आइएनएस गरुड़ (INS Garuda) से नौसेना का हेलिकॉप्टर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा है. वहीं एयर फोर्स के दो चॉपर एमआई-17 (Mi-17) को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्टैंडबाई में रखा गया है.
Kerala: Army conducts rescue operations for missing persons in debris in Kavali, Kottayam. Navy Chopper with relief materials already airborne from INS Garuda towards rain-affected areas. Two Air Force Chopper Mi-17 are on standby at AF Station, Shangumugham: Defence PRO pic.twitter.com/H3M8cVVVps
— ANI (@ANI) October 17, 2021
बता दें कि केरल में रेस्क्यू ऑपेरशन के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम (National Disaster Response Team) की 11, सेना की दो और डिफेंस सर्विस कॉर्प्स (Defense Service Corps) की दो टीमों को तैनात किया गया है. इस बीच कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सभा सांसद विनय विश्वम (Communist Party’s Rajya Sabha MP Vinay Vishwam) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को लेटर लिखा है.
उन्होंने इस आपदा में केरल की मदद करने की गुहार लगाई है. उन्होंने लेटर में लिखा कि लगातार बारिश से केरल में हालात खराब हो गए है. इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को ध्यान देने की जरूरत है.
#Kerala | Two more bodies recovered from the site of landslide at Koottikkal, Kottayam district, death toll rises to 11, as per the State's Information & Public Relations Department pic.twitter.com/bCAmSwQuTJ
— ANI (@ANI) October 17, 2021
