PM Gati Shakti Yojana : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान’, जानें क्या है ये पूरी योजना

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान’, जानें क्या है ये पूरी योजना l PM launches PM Gati Shakti Yojana
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान’, जानें क्या है ये पूरी योजना l PM launches PM Gati Shakti Yojana
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज बुधवार (13 अक्टूबर) को ‘मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान’ (Gati Shakti Master Plan) योजना का अनावरण किया. (PM Narendra Modi inaugurates PM GatiShakti-National Master Plan)

यह प्लान मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी (Multi-Modal Connectivity) को बेहतर करने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ एयरपोर्ट (Airport), नई सड़कों (New Roads) और रेल योजनाओं (Rail schemes) सहित यातायात की व्यवस्था को दुरूस्त करेगा.

दरअसल समग्र योजना को संस्थागत रूप देकर विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी के मुद्दे के समाधान के लिए पीएम-गतिशक्ति परियोजना की शुरुआत की गई है.

इस प्लान को देश के बुनियादी ढांचे के परिदृश्य के लिए एक अहम पहल बताते हुए पीएमओ ने मंगलवार (12 अक्टूबर) को कहा था, “मोगा गतिशक्ति परियोजना विभागीय रुकावटों (Departmental interruptions) को खत्म कर देगी और मेजर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट (Major Infrastructure projects) में स्टेक होल्डर्स के लिए ओवरऑल प्लान को संस्थागत रूप देगी.

इस 107 लाख करोड़ की बड़ी परियोजना के तहत देश के देश में रेलवे और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर हवाई सफर के लिए एयरपोर्ट कनेक्टिविटी (Airport Connectivity for air travel), वाटर वेज (Waterways), शहरों में स्मार्ट कनेक्टिविटी (Smart Connectivity), ई-हाइवे (E-highway)जैसे परियोजनाएं शामिल है.

Stock Market Live : Sensex पहली बार 60600 के पार, इन्वेस्टर्स को हुआ 1.44 लाख करोड़ का फायदा

इसके परियोजना में पेट्रोलियम (Petroleum), रेलवे (Railways), उड्डयन (Aviation), ऊर्जा (Energy), सड़क परिवहन (Road Transport), पोत (Ships), आईटी (IT), टेक्सटाइल (Textile), जैसे 16 मंत्रालयों को शामिल किया गया है.

इस योजना में 2020-21 तक निर्मित सभी प्रोजेक्ट्स की डिटेल है और 16 विभागों की सभी केंद्रीय परियोजनाओं के साथ फीड किया गया है, जिनकी वर्ष 2025 तक कल्पना की गई है. मोदी ने इस साल अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में गति शक्ति योजना की घोषणा की थी.

TPG Group करेगा TATA Motors में 7500 करोड़ रुपये का निवेश, नई गठित Electric Vehicle इकाई में मिलेगी हिस्‍सेदारी

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari) ने बताया था कि, सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय मास्टर प्लान ‘गति शक्ति’ (Gati Shakti) को शुरू करने जा रही है. समग्र और एकीकृत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक की यह योजना रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगी.

See also  Delhi Firing Video : राजधानी दिल्ली के Rohini Court में फायरिंग, Gogi Gang का सरगना मारा गया, कई घायल

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites