नई दिल्ली l New Delhi :
कोविड-19 रोधी वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) पर बड़ी खबर आई है. सरकारी विशेषज्ञ पैनल ने दो साल से अठारा साल की उम्र के बच्चों, किशोरों, युवाओं को आपात स्थिति में भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सिन’ टीका (Bharat Biotech’s ‘Covaxin’ Vaccine) लगाने की सिफारिश कर दी है. बच्चों को दवा देने के लिए विषय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी मिली है.
हैदराबाद की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी (Biotechnology Company, Hyderabad) ने पिछले हफ्ते जैइमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन (Gem Emergency use Authorization) के सत्यापन और बाद में मंजूरी के लिए सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (Central Drugs Standard Control Organization) को डेटा जमा किया था.
Subject Expert Committee (SEC) has given a recommendation to DCGI (Drugs Controller General of India) for the use of BharatBiotech's Covaxin for 2-18 year olds: Official sources
— ANI (@ANI) October 12, 2021
इसके साथ, Covaxin पहला COVID-19 वैक्सीन बन गया है जिसे भारत में बच्चों को दिया जा सकता है. इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO) ने अभी तक कोवैक्सिन के लिए आपातकालीन उपयोग सूची (Emergency Use List (EUL) का दर्जा देने पर कोई फैसला नहीं लिया है.
इस सप्ताह वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के अंतिम कॉल की संभावना है. भारत बायोटेक (Bharat Biotech) लगातार डब्ल्यूएचओ (WHO) को डेटा जमा कर रहा है और 27 सितंबर को डब्ल्यूएचओ के अनुरोध पर अतिरिक्त जानकारी प्रस्तुत की है.
