India Open 2022 : भारत के 7 स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी आए कोरोना की चपेट में, टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने 7 और खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की आधिकारिक पुष्टि की है l Sport latest news 7 players found Covid positive
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने 7 और खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की आधिकारिक पुष्टि की है l Sport latest news 7 players found Covid positive
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

साल 2022 के पहले बैडमिंटन टूर्नामेंट इंडिया ओपन (India Open 2022) पर कोरोना (Covid-19) का कहर लगातार बरकरार है. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (Badminton World Federation) ने 7 और खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की आधिकारिक पुष्टि की है. उन सभी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है.

खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट तब पॉजिटिव आयी, जब कल 12 जनवरी (बुधवार) को उनका RT-PCR टेस्ट कराया गया. टूर्नामेंट के मेन ड्रॉ में इन सभी खिलाड़ियों को रिप्लेस नहीं किया जा सकता, लिहाजा उनके विरोधियों को अगले राउंड में वॉकओवर दे दिया गया.

खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखकर उनकी टेस्टिंग बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Badminton World Federation and Badminton Association of India) के कोरोना प्रोटोकॉल के तहत की जाती है. टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे.

11 जनवरी (मंगलवार) से शुरू हुए इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट (Open badminton tournament) में कोरोना का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही दो भारतीय खिलाड़ियों बी. साई प्रणीत (B Sai Praneeth) और ध्रुव रावत (Dhruv Rawat) के कोरोना होने की खबर से हड़कंप मच गया था. इंग्लैंड (England) की टीम ने तो तब टूर्नामेंट से नाम वापस भी ले लिया था, जिसके बाद आयोजन पर ही तलवार लटकती दिखी थी.

16 जनवरी तक चलेगा टूर्नामेंट (Tournament will run till January 16)

इंडिया ओपन टूर्नामेंट BWF वर्ल्ड टूर सुपर 500 का हिस्सा है. 11 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत समेत दुनिया के कई स्टार शटलर शिरकत कर रहे है. इंडिया ओपन के दूसरे दिन भारतीय बैडमिंटन की टॉप खिलाड़ी सायना नेहवाल (Saina Nehwal), युवा स्टार लक्ष्य सेन (Young star Lakshya Sen) और एचएस प्रणॉय (HS Prannoy) ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया. सायना अपनी विरोधी चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा के रिटायर हर्ट होने की वजह से दूसरे दौर में पहुंचीं.

अगले मैच को तैयार है सायना (Saina is ready for the next match)

टूर्नामेंट में चौथी सीड सायना (Fourth seed Saina) का मुकाबला अब हमवतन मालविका बंसोड (Malvika Bansod) से होगा, जिन्होंने हमवतन सामिया इमाद फारूखी (Samia Imad Farooqui) को महिला सिंगल्स के दूसरे मैच में 21-18, 21-9 से हराया था. सायना चोटों की वजह पिछले साल कई टूर्नामेंट में नहीं खेल सकी थीं. ऐसे में उन्होंने टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने के बाद कहा कि, “इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है. आज मैंने जो भी अंक हासिल किए है, उससे मुझे आगे के मुकाबले जीतने में मदद मिलेगी.”

See also  देशभर में चीनी मोबाइल कंपनियों के दफ्तरों पर IT विभाग के छापे क्यों पड़ गए?

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites