नई दिल्ली l New Delhi :
दिवाली से पहले ही केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों (RPF-RPSF कर्मचारियों को छोड़कर) के लिए बोनस की घोषणा की गई है. (Central Government announced bonus for railway employees)
सरकार के इस फैसले से करीब 11.56 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने यह जानकारी दी है.
Union Cabinet approves Productivity Linked Bonus equivalent to 78 days' wage to eligible non-gazetted Railway employees (excluding RPF/RPSF personnel) for FY20-21. About 11.56 lakh non-gazetted Railway employees are likely to benefit from the decision:Union Minister Anurag Thakur pic.twitter.com/cv7IDkulZb
— ANI (@ANI) October 6, 2021
केंद्र सरकार (Central Government) के निर्णय के अनुसार रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के साथ उत्पादकता आधारित बोनस स्वीकृत किया गया है. इस पर राजकोष से 1985 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
रेलवे ने अपने कर्मचारियों को हर साल बोनस दिया है. पिछले साल भी रेलवे ने अपने कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया था. पिछले साल श्रमिकों को 17,951 रुपये का बोनस मिला था.
