Good News : TATA ग्रुप में नौकरी का सुनहरा अवसर, विभिन्न कंपनियों में 4,564 वैकेंसी, चेक डिटेल्स

Good News : TATA ग्रुप में नौकरी का सुनहरा अवसर, विभिन्न कंपनियों में 4,564 वैकेंसी, चेक डिटेल्स l TATA Group recruitment 2021
Good News : TATA ग्रुप में नौकरी का सुनहरा अवसर, विभिन्न कंपनियों में 4,564 वैकेंसी, चेक डिटेल्स l TATA Group recruitment 2021
Share on Social Sites

Mumbai l मुंबई :

आज के वक्त में टाटा समूह (TATA Group) देश के सबसे सफल उद्योगों में से एक है, जिसकी ऑटोमोबाइल (Aautomobile), हवाई जहाज (Airplane), बीमा (Insurance), स्टील (Steel), केमिकल (Chemical) जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. अब TATA समूह नए क्षेत्र में जाने की योजना बना रहा है.

देश पर कोरोना संकट का गहरा असर पड़ा है. देश में कई उद्योग बंद हो गए है. ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile Sector) से लेके सर्विस सेक्टर में लाखों नौकरियां चली गई है. बेरोजगारी बढ़ी है. हालांकि, देश धीरे-धीरे ठीक हो रहा है और उद्योग की ट्रेन पटरी पर आने लगी है.

इस कोरोना संकट में भी कई उद्योगों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. बताया जाता है कि, इसमें टाटा समूह की कई कंपनियां सबसे आगे थीं. सबसे भरोसेमंद टाटा समूह में नौकरी के अवसर उपलब्ध है.

विभिन्न टाटा समूह की कंपनियों में लगभग 4,564 रिक्तियां है और इसके आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है. (4,564 vacancies in various TATA group companies) पता चला है कि, पिछले 30 दिनों से 2188 खुले पदों पर और पिछले 7 दिनों से 617 खुले पदों पर भर्ती की गई है.

खुशखबर! पूरे दो साल बाद MPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए जारी किया विज्ञापन

TATA समूह में वर्तमान में देश और विदेश में लगभग 7.5 लाख कर्मचारी कार्यरत है. टाटा समूह की B-737 एयरलाइन (Airline) की भर्ती पायलट से एंट्री लेवल कस्टमर सुपरवायझर (Entry Level Customer Supervisor) तक के विभिन्न पदों के लिए अनुभव (Experience), कौशल (Skill) और शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) के आधार पर की जाएगी.

इसके अलावा आप टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS), टाटा मोटर्स (Tata Motors), इंडियन होटल्स (Indian Hotels), टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications), टाइटन कंपनी (Titan Company), टाटा कैपिटल (Tata Capital), टाटा एआईए लाइफ (Tata AIA Life), जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover), टाटा स्काई (Tata Sky), टाटा क्लिक (Tata Click), टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technology) में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है.

Job Alert : Savitribai Phule University में विभिन्न पदों पर सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती, 60 हज़ार रुपये तक का वेतन

टाटा समूह में विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आप https://www.tata.com/careers/jobs/joblisting पर जा सकते है.

See also  मशहूर अभिनेता Sai Dharam Tej का हुआ एक्सीडेंट, Sport Bike चलाते हुए खोया नियंत्रण

ऐसा कहा जाता है कि, टाटा समूह की कंपनियों में कर्मचारियों के लिए समान अवसर प्रदान करता है. इस बीच कुछ दिन पहले देश के 17 कॉरपोरेट घरानों पर एक सर्वे किया गया था. लोगों का कहना है कि, टाटा ग्रुप सबसे भरोसेमंद ग्रुप है, रिलायंस (Reliance) नहीं. यह वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अधिक थी, दोगुने से भी अधिक.

टाटा स्टील ने पिछले साल की तुलना में दोगुना विश्वास हासिल किया. पिछले साल साख 32 फीसदी थी. इस साल यह बढ़कर 66 फीसदी हो गया है. सर्वे में 153 वर्षीय बिरला (Birla) और मुकेश अंबानी का रिलायंस ग्रुप (Mukesh Ambani’s Reliance Group) भी शामिल था. दोनों समूहों ने क्रमश: पांच और 4.7 अंक हासिल किए और दूसरे और तीसरे स्थान पर है.

Maharashtra : नासिक/नाशिक महानगर परिवार महामंडल लि. (NMPML) में नौकरी के सुनहरा अवसर, 40 हज़ार रुपये तक का वेतन

खास बात यह है कि, किसी भी कंपनी को 5 से ज्यादा अंक नहीं मिले. हालांकि, इन कंपनियों को 2013 की तुलना में उच्च रैंक मिली है. सर्वेक्षण में 5,274 निवेशक शामिल हुए. विजेता टाटा और अन्य समूहों के बीच एक बड़ा अंतर है. सर्वेक्षण इन उद्योग समूहों की विश्वसनीयता पर आधारित है.

See also  25 दिनों बाद मुस्कुराया 'मन्नत', फैन्स मना रहे 'दिवाली'

बिरला (Birla), गोदरेज (Godrej), टीवीएस (TVS) पिछली बार से दो पायदान ऊपर है. मुकेश अंबानी की कंपनी छह रैंक पर है और बजाज ग्रुप पिछली बार की तुलना में चौथे और छह रैंक ऊपर है.

वहीं दूसरी ओर ऐसे वैश्विक संकट में भी टाटा समूह की एक कंपनी द्वारा भारी बोनस की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. टाटा मोटर्स लगातार तीसरे साल बोनस की घोषणा कर रही है. कोरोना संकट के दौरान भी टाटा मोटर्स ने इस साल दिवाली के लिए न्यूनतम 38,200 रुपये से अधिकतम 50,200 रुपये तक बोनस देने की घोषणा की है. बोनस पिछले साल की तुलना में 3,000 रुपये अधिक है. इस फैसले से छह हजार कर्मचारियों को फायदा होगा.


Share on Social Sites