Yogi Cabinet Expansion : UP चुनाव से पहले Yogi का बड़ा दांव, Cabinet विस्तार के साथ चुनावी रोड मैप तैयार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल चुनाव होने वाले है. इस चुनाव से पांच महीने पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल चुनाव होने वाले है. इस चुनाव से पांच महीने पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है.
Share on Social Sites

लखनऊ l Lucknow :

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल चुनाव होने वाले है. इस चुनाव से पांच महीने पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है. जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) समेत सात मंत्रियों का शपथ विधि हुआ है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने राजभवन में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई है.

जितिन प्रसाद (Jitin Prasad), पलटू राम (Paltu Ram), धर्मवीर प्रजापति (Dharamveer Prajapati), छत्रपाल गंगवार (Chhatrapal Gangwar), संगीता बलवंत (Sangeeta Balwant), संजीव कुमार गोंड (Sanjeev Kumar Gond) और दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) ने मंत्री पद की शपथ ली. जितिन प्रसाद ने कैबिनेट और अन्य को पद की शपथ दिलाई. 3 दलित, 3 ओबीसी और एक ब्राह्मण नेता को इस बार स्थान मिला है.

पूर्व केंद्रीय जनशक्ति विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद (Former Union Minister of State for Manpower Development Jitin Prasad) ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए है. यह तय था कि, वह मंत्री बनेंगे. विधानसभा चुनाव से सिर्फ पांच महीने पहले, कैबिनेट का विस्तार किया गया है.

See also  यूपीमध्ये असदुद्दीन ओवेसींच्या गाडीवर तीन ते चार राउंड फायरिंग

राज्य में अब 23 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र राज्य मंत्री और 21 राज्य मंत्री है. यूपी विधानसभा (UP Legislative Assembly) में कुल विधायकों की संख्या 403 है. नियम के मुताबिक कैबिनेट में 60 मंत्री हो सकते है. लेकिन मंत्री मंडल से पहले 53 मंत्री थे और 7 पद खाली थे.

क्या आपको पता है? Corona Vaccine लगवाने के बाद बनने वाली एंटीबॉडी कितने समय तक रहती है प्रभावी, यहां पढ़ें

राहुल गांधी के करीबी थे जितिन प्रसाद (Jitin Prasad was close to Rahul Gandhi)

जितिन प्रसाद मूल रूप से शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के रहने वाले है. उनके पिता जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार चुने गए थे. जितेंद्र प्रसाद पार्टी में कई पदों पर रहे. उन्होंने आखिरी बार 1999 में चुनाव लड़ा था.

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में सोनिया गांधी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था. लेकिन वे हार गए. कुछ महीने बाद 2001 में उनका निधन हो गया. उनके बेटे जितिन प्रसाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की युवा टीम के सदस्य थे. और उन्हें करीबी भी माना जाता था.

धर्मवीर प्रजापति (Dharamveer Prajapati) को भी कैबिनेट में जगह मिली है. ये आगरा के रहने वाले है. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए है. वे स्वयं आरएसएस के स्वयंसेवक थे. वह ओबीसी नेता है.

See also  PM Gati Shakti Yojana : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान’, जानें क्या है ये पूरी योजना

संगीता बिंद (Sangeeta Bind) ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. गाजीपुर जिले (Ghazipur district) से विधायक है. वे पिछड़े बिंद समुदाय के नेता है. वह पहली बार चुनाव जीती है. संगीता एक युवा नेता है. वह 42 साल की है.


Share on Social Sites