UPSC Jobs 2021: यूपीएससी ने DCIO समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगा 7th CPC वेतन

केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) ने डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

केंद्रीय लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission (UPSC) ने डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (Deputy Central Intelligence Officer (DCIO), असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

इच्छुक उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, इस रिपोर्ट के निचे अधिसूचना का सीधा लिंक भी दिया गया है.

Railway Recruitment 2021 : रेलवे में 10वीं पास और ITI वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, देखें डीटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर कुल 28 वैकन्सी भरी जाएंगी. जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Government Job) करना चाहते हैं उनके पास आवेदन करने का सुनहरा मौका है.

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर या उससे पहले है. योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन भरने और जमा करने के लिए 1 अक्टूबर तक का समय है. चुने हुए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार भुगतान किया जाएगा.

Indian Navy Recruitment 2021 : बिना परीक्षा के भारतीय नौसेना में SSC अधिकारी बनने का मौका, पढ़ें डिटेल्स

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

रीजनल डायरेक्टर – 1 पद
डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर – 10 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) – 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) – 1 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) – 1 पद
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर कैटेगरी- II ((इलेक्ट्रॉनिक्स) – 3 पद
जूनियर रिसर्च ऑफिसर – 3 पद
असिस्‍टेंट इंजीनियर / असिस्‍टेंट सर्वेयर – 3 पद

आवेदन की पात्रता (Eligibility for application)

संबंधित क्षेत्र में डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. क्षेत्रीय निदेशक (Regional Director) के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष, उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (Deputy Central Intelligence Officer (DCIO) और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्रेणी -2 के पद के लिए 35 वर्ष और JRA, AE सहित अन्य पदों के लिए 30 वर्ष है. उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के पूर्ण विवरण के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर जा सकते हैं.

Railway Recruitment 2021 : रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन 35,000 रुपये

आवेदन शुल्क (Application fee)

उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), PWD और महिला उम्मीदवारों (Women candidates) को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

यूपीएससी भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for UPSC Recruitment 2021?)

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी ऑनलाइन भर्ती आवेदन (Online Recruitment Application (ORA) की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 30 सितंबर, 2021 को या उससे पहले पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें (Click here to apply online)

RBI Recruitment 2021 : RBI में बिना परीक्षा के सीधी भर्ती

See also  मोदी हैं तो...! देशात 1.5 वर्षात 10 लाख नोकऱ्या देणार केंद्र सरकार

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites