टोक्यो l Tokyo :
टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics 2020) में भारत के विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने आज रविवार (29 अगस्त) को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश को ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) दिलाया हैं.
कुमार ने डिस्कस थ्रो (Discus Throw F-52 Final event) के F52 कैटेगरी में 19.98 मीटर के थ्रो के साथ एशियन रिकॉर्ड (Asian Record) बनाया हैं. कुमार ने छह अटेंप्ट (Sixth Attempt) में 17.46 मीटर थ्रो के साथ शुरुआत की.
Tokyo Paralympics 2020 : निषाद कुमार ने ऊंची कूद में जीता Silver Medal, भारत को दिलाया एक और पदक
इसके बाद विनोद कुमार ने 18.32 मीटर, 17.80 मीटर, 19.20 मीटर, 19.91 मीटर, 19.81 मीटर के चार थ्रो किए. उनका पांचवां थ्रो 19.91 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा. इस दूरी के साथ विनोद कुमार ने एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं.
टोक्यो पैरालिंपिक फाइनल (Tokyo Paralympic Final) में हिस्सा ले रहे आठ खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ियों के अटेंप्ट हो जाने के बाद विनोद तीसरे स्थान पर थे. 2016 पैरालिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट लातविया के एपिनिस एगर्स (The 2016 Paralympic gold medalist Apinis Eggers of Latvia) आखिरी खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर आए. छह अटेंप्ट (Sixth Attempt) में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19.54 ही रहा जिससे ब्रॉन्ज मेडल विनोद कुमार के नाम रहा.
Tokyo Paralympics 2020 : भारत को भाविना पटेल ने दिलाया पहला मेडल, जीता सिल्वर
