तालिबान सम्बन्धी सामग्री पर प्रतिबंध जारी रखेंगे फेसबुक, टिकटॉक

तालिबान समन्धि सामग्री पर प्रतिबंध जारी रखेंगे फेसबुक, टिकटॉक
Share on Social Sites

कैलिफोर्निया l California :

सोशल मीडिया साइट फेसबुक और टिकटॉक (Facebook and Tiktok) ने कहा है कि, अफगानिस्तान (Afganistan) पर आतंकवादी संगठन तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद वे संगठन को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर प्रतिबंध नहीं हटाएंगे।

चैनल ने फेसबुक के हवाले से कहा, “तालिबान को अमेरिकी कानून के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है और हमने अपनी ‘खतरनाक संगठन नीतियों’ के तहत उन्हें अपनी सेवाओं से प्रतिबंधित कर दिया है।”

फेसबुक के प्रतिनिधि ने बताया कि, तालिबान को फेसबुक ने कई वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और संगठन की ओर से बनाये गये सभी अकाउंट को हटा दिया गया है।

अफगानी नागरिकों की एक विशेष टीम फेसबुक (Special Team Facebook) के साथ काम कर रही है ताकि तालिबान का महिमामंडन करने वाले अकाउंट की पहचान की जा सके।

टिकटॉक ने भी कहा कि उसने तालिबान को एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है और वह संगठन को बढ़ावा देने वाली सामग्री को हटाना जारी रखेगा।

See also  राहत की ख़बर : भारतीय वायुसेना का विमान काबुल दूतावास के कर्मचारियों के साथ दिल्ली पहुंचा

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites