भाजपा नेता किरीट सोमैया को मोदी सरकार से मिली ‘Z Security’, 40 CISF जवानों का होगा सुरक्षा घेरा

भाजपा नेता किरीट सोमैया को मोदी सरकार से मिली 'Z Security', 40 CISF जवानों का होगा सुरक्षा घेरा
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाविकास अघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi government) की लगातार आलोचना के कारण पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता किरीट सोमैया (BJP leader Kirit Somaiya) एक बार फिर चर्चा में आ गए है.

इस समय चर्चा का कारण उनकी आलोचना नहीं है बल्कि उन्हें केंद्र सरकार से मिली सुरक्षा है. जी हा, केंद्र सरकार ने किरीट सोमैया को जेड सुरक्षा प्रदान की है. (central government has provided Z security to Kirit Somaiya) जल्द ही उनकी सुरक्षा के लिए अब सीआईएसएफ (Central Industrial Security Force (CISF) के 40 जवानों को तैनात किया जाएगा.

पिछले कुछ दिनों में किरीट सोमैया ने ठाकरे सरकार के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है. उन्होंने यह भी दावा किया कि बाद में उन्हें धमकी दी गई थी. इसलिए उन्होंने केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी. अब इस मांग को मान लिया गया है.

ठाकरे सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही किरीट सोमैया ने शिवसेना (Shivsena) नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया शुरू कर दिया था. अनिल परब (Anil Parab), मिलिंद नार्वेकर (, Milind Narvekar) और महाविकास अघाड़ी के अन्य नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप दर्ज होते रहे है.

See also  Aryan Shahrukh Khan Drugs Case : सुपरस्टार शाहरुख खान के ड्राइवर को समन भेज कर बुलाया गया, NCB की ओर से पूछताछ शुरू

सोमैया ने आरोप लगाया था कि, इस वजह से उन्हें पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं. इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार (Central Government) को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी. उनकी मांग केंद्र सरकार ने उनकी मांग को तुरंत मान लिया है. हालांकि इससे अब नयी राजनीती शुरू हो गई है.


Share on Social Sites