मुंबई l Mumbai :
बॉलीवुड एक्टर अनन्या पांडे (Bollywood actor Ananya Pandey) दो घंटे की पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau (NCB) दफ्तर से निकल गई है. अनन्या को कल भी एनसीबी (NCB) की पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उन्हें कल शुक्रवार (22 अक्टूबर) सुबह 11 बजे एनसीबी जोनल हेडक्वार्टर (NCB zonal headquarters) पर आने के लिए कहा गया है.
इससे पहले आज गुरुवार (21 अक्टूबर) सुबह में ही एनसीबी के कर्मचारी अनन्या पांडेय के घर पहुंचे थे और उन्होंने समन दिया. अनन्या को एनसीबी के सामने अपना स्टेटमेंट दर्ज कराना है.
हालांकि, अनन्या के घर पहुंचने वाली एनसीबी टीम के एक अधिकारी ने कहा है-हां ये जांच है और इसमें जरूरी नहीं कि जिनको बुलाया जाएगा वो दोषी हैं.
