Assam : ब्रह्मपुत्र में 120 यात्रियों से भरी दो नावों की टक्कर, कई लापता

Share on Social Sites

असम l Assam :

असम (assam) के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) पर निमती घाट (Nimti Ghat) के पास बुधवार (8 सितंबर) शाम एक बड़ी निजी नाव ने एक सरकारी नाव को टक्कर मारनेसे से सरकारी नाव डूब गई है. इस भीषण हादसे में कई लोग मरने की आशंका है.

अधिकारियों ने बताया कि, टक्कर उस समय हुई जब निजी नाव ‘मां कमला’ (‘Maa Kamala’) निमती घाट से माजुली (Majuli) की ओर जा रही थी और सरकारी नाव ‘त्रिपकाई’ (Tripkai) माजुली से आ रही थी. अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) (Inland Water Transport (IWT) के एक अधिकारी ने बताया कि ‘मां कमला’ नाव डूब गई है.

IWT के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि, नाव में 120 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन कई को विभाग के स्वामित्व वाली ट्रिपकाई नाव की मदद से बचा लिया गया है. जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन (Jorhat Deputy Commissioner Ashok Burman) ने कहा.

See also  मशहूर YouTuber Carry Minati हो सकते हैं गिरफ्तार, Delhi Police कर रही जांच

अब तक 41 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. अब तक कोई शव नहीं मिला है. जोरहाट जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम अभी यह नहीं कह सकते कि कितने लोग मारे गए है.

NDRF और SDRF के जवानों ने तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. नदी में डूबी नाव में कई चार पहिया और दोपहिया वाहन भी थे.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और माजुली और जोरहाट के जिला प्रशासन को NDRF और SDRF की मदद से बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

उन्होंने मंत्री बिमल बोरा (Minister Bimal Bora) को मौके पर जाने को कहा है. सरमा ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समीर कुमार सिन्हा (Principal Secretary Sameer Kumar Sinha) को चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रखने को कहा है.

See also  Hero Electric इस दिवाली बिलकुल ‘फ्री' में दे रही Electric Scooter, जानें क्या है खास ऑफर

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites