पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.. Team India की शानदार वापसी, Afghanistan को 66 रनों से दी मात

पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.. Team India की शानदार वापसी, Afghanistan को 66 रनों से दी मात l T20 World Cup India Vs Afghanistan
पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.. Team India की शानदार वापसी, Afghanistan को 66 रनों से दी मात l T20 World Cup India Vs Afghanistan
Share on Social Sites

अबु धाबी l Abu Dhabi :

T20 World Cup 2021 में आखिरकार भारत ने जीत दर्ज कर ली है. अबु धाबी (Abu Dhabi) में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने अफगानिस्तान (India Vs Afghanistan) को 66 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन बनाए और जवाब में अफगानी टीम ने 144 रन बनाए.

टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. केएल राहुल (KL Rahul) ने भी 69 रनों की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 140 रनों की साझेदारी हुई जो कि, भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. रोहित-राहुल के अलावा हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने नाबाद 35 और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने नाबाद 27 रन बनाए.

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 3 विकेट अपने नाम किए. अश्विन (Ashwin) ने 4 ओवर में महज 14 रन देकर 2 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को 1-1 विकेट मिला. अश्विन ने 4 ओवर में महज 14 रन देकर 2 विकेट लिए.

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को 1-1 विकेट मिला. अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ मिली जीत के बाद भारत ग्रुप 2 में चौथे नंबर पर पहुंच गया और उसका नेट रनरेट अब पॉजिटिव में हो गया है. भारत का नेट रन रेट +0.073 है और वो न्यूजीलैंड (New Zealand) से और अफगानिस्तान (Afghanistan) से पीछे है. ग्रुप में 4 जीत के साथ पाकिस्तान (Pakistan) की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है.

See also  IND vs ENG, 3rd Test Day 1 : भारतीय टीम मात्र 78 रन पर ढेर

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites