काबुल l Kabul :
अफगानिस्तान (Afganistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में स्थित हवाई अड्डे के पास रविवार (29 अगस्त) को हुए रॉकेट हमले (Rocket Attack) में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी हैंl और अन्य तीन गंभीर रूपसे घायल हो गये हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रॉकेट काबुल हवाई अड्डा (Kabul Airport) को निशाना बनाकर दागा गया था जहां अमेरिका विमानों की आवाजाही लगातार जारी हैं। लेकिन रॉकेट हवाई अड्डे को निशाना बनाने के बजाय एक आवासीय इलाके में जाकर फट गया।
Afghanistan में मस्जिद पर बड़ा आत्मघाती हमला, 100 लोगों की मौत
स्थानिक मिडिया रिपोर्ट के नुसार मुताबिक रॉकेट हवाई अड्डे के नजदीक स्थित ख्वाजा बुगरा आवासीय इलाके (Khwaja Bughra residential area) में जाकर गिरा। इस दौरान, काबुल पुलिस ने बताया कि, रॉकेट राजधानी के 15वें जिले से टकराया हैं।
हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Hamid Karzai International Airport) पर एक आतंकवादी हमले के लगभग तीन दिन बाद यह बड़ा हमला हुआ है, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों (13 US soldiers) सहित 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे, और लगभग 1500 से अधिक अन्य घायल हुए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार (28 अगस्त) को कहा था कि, अगले 24 से 36 घंटों के भीतर काबुल हवाई अड्डे पर एक नया बड़ा हमला होने की अत्यधिक संभावना है।
