पैरालंपिक खेल 2020 : भारतीय पैरालंपिक एथलीटों का पहला दस्ता रवाना

Paralympic Games 2020: First squad of Indian Paralympic athletes leaves
Share on Social Sites

नयी दिल्ली l New Delhi :

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों के लिए भारत के ध्वजवाहक थंगावेलु मरियप्पन सहित आठ सदस्यों वाला भारतीय पैरालंपिक एथलीटों (Tokyo Paralympic Games) का पहला दस्ता यहां बुधवार (18 अगस्त) सुबह टोक्यो के लिए रवाना हो गया।

खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) (Sports Authority of India) और भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) (Indian Paralympic Committee) के अधिकारियों ने एथलीटों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) (Indira Gandhi International Airport) पर गर्मजोशी से विदा किया। मरियप्पन के साथ टेक चंद और विनोद कुमार ने सुबह टोक्यो के लिए उड़ान भरी।

इस मौके पर पीसीआई की, अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, “ प्रधानमंत्री और खेल मंत्री सहित पूरा देश आज हमारा हौसला बढ़ा रहा है। पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाला प्रत्येक एथलीट हमारे लिए पहले से ही विजेता है और मैं उन सभी को शुभकामनाएं देती हूं।

उल्लेखनीय है कि पीसीआई अध्यक्ष दीपा मलिक सहित 14 सदस्यों वाला दूसरा दस्ता आज शाम टोक्यो के लिए रवाना हो सकता है, जहां 24 अगस्त से 2020 पैरालंपिक खेल प्रारंभ होंगे।

See also  Apple iPhone 13 Launch : सीरीज हुई लॉन्च, धांसू फीचर्स से लैस हैं कंपनी के नए 5G Smartphone

खेलों में भारत 25 अगस्त से टेबल टेनिस स्पर्धा के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जहां भाविना पटेल और सोनल पटेल चुनौती पेश करेंगी।


Share on Social Sites