क्या बात है! बिक्री के मामले में सबसे आगे Ola Electric Scooter, सिर्फ दो दिन में हुई 1,100 करोड़ रुपये की बिक्री

ola स्कूटरों की बिक्री काफी ऊंचाई पर पहुंच गई है. पिछले दो दिनों में, नई कंपनी ने ई-स्कूटर की बिक्री से 1,100 करोड़ रुपये की कमाई की है.
ola स्कूटरों की बिक्री काफी ऊंचाई पर पहुंच गई है. पिछले दो दिनों में, नई कंपनी ने ई-स्कूटर की बिक्री से 1,100 करोड़ रुपये की कमाई की है.
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर ने पिछले कुछ दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इन स्कूटरों की बिक्री काफी ऊंचाई पर पहुंच गई है. पिछले दो दिनों में, नई कंपनी ने ई-स्कूटर की बिक्री से 1,100 करोड़ रुपये की कमाई की है. (In the last two days, the ola company has made a whopping Rs 1,100 crore from e-scooter sales.)

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने हाल ही में दो मॉडल S1 और S1 Pro लॉन्च किए है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal, Chief Executive Officer (SEO) ने शुक्रवार को कहा कि, Ola S1 और S1 Pro की गुरुवार को पहले दिन 600 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है. अगले दिन इसने 500 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया है.

भाविश अग्रवाल ने एक ट्वीट में कहा कि, उनकी कंपनी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और सिर्फ 2 दिनों में 1100 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है.

अग्रवाल के मुताबिक Ola स्कूटर की अगली सेल 1 नवंबर को होगी. जिन लोगों ने अभी तक Ola स्कूटर की बुकिंग नहीं की है, वे अभी से बुकिंग कर सकते है. कंपनी के मुताबिक, Ola ई-स्कूटर (Ola e-scooter) की खरीदारी विंडो अब बंद हो गई है और 1 नवंबर को फिर से खुलेगी.

See also  UPSC Final Result 2020 : UPSC की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानिए किसने मारी बाजी

स्कूटर कैसे बुक करें (How to book Ola scooter)

ग्राहक खरीदारी विंडो बंद होने के बाद भी olaelectric.com पर जाकर स्कूटर बुक कर सकते है. दिवाली से ठीक पहले 1 नवंबर को शॉपिंग विंडो फिर से खुलेगी.

इस दूसरी सेल में Ola S1 और Ola S1 Pro की बिक्री होगी. अकेले ओला स्कूटर ने पूरे बाइक उद्योग में एक ही दिन में इतना पैसा कमाया है. इससे यह भी पता चलता है कि, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग कितनी तेजी से बढ़ी है.

Ola ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड (Ola broke its own record)

इससे पहले, यह घोषणा की गई थी कि, Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर 8 सितंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. लेकिन वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण बिक्री को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था.

इसके लिए Ola ने सबसे पहले रिजर्वेशन शुरू किया था, जो जुलाई में शुरू हुआ था. जिन लोगों ने बुकिंग के दौरान पहले से बुकिंग करा ली थी, उन्हें इन दो दिनों में Ola स्कूटर खरीदने का मौका दिया गया. उसी दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये की कमाई की है.

स्कूटर कब मिलेगा? (When will you get the Ola scooter?)

Ola S1 की कीमत 99,999 रुपये है, जबकि Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये है. (The price of Ola S1 is Rs 99,999, while the price of Ola S1 Pro is Rs 1,29,999) कस्टमर चाहें तो केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई फेम-2 सब्सिडी और राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकते है.

Ola स्कूटरों की कीमत इस आधार पर कम की जाएगी कि, राज्यों ने अपनी सब्सिडी दरें तय की है. ओला स्कूटर की डिलीवरी अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगी. (The deliveries of Ola scooters will start from the month of October) जिन लोगों ने फ्लैश सेल में स्कूटर खरीदा है, उनके लिए कंपनी डिलीवर करेगी. कंपनी ने कहा कि, स्कूटर जो पहले आएगा, उसे पहले स्कूटर दिया जाएगा.

See also  पंतप्रधान मोदींना जीवे मारण्याची धमकी; 20 किलो RDX अन् 20 स्लीपर सेल्स सज्ज

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites