Maharashtra : OBC Reservation के मुद्दे पर CM Udhhav Thackeray ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे LIVE; कुठली मोठी घोषणा करणार? याकडे संपूर्ण देशाचं लक्ष l CM Uddhav Thackeray Facebook live on Maharashtra current Political crisis
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे LIVE; कुठली मोठी घोषणा करणार? याकडे संपूर्ण देशाचं लक्ष l CM Uddhav Thackeray Facebook live on Maharashtra current Political crisis
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

ओबीसी कोटा (OBC Quota) बहाल करने के प्रयासों के तहत महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने आज शुक्रवार (27 अगस्त) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

बताया जा रहा है कि, इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा (OBC Reservation) पर चर्चा कर अन्य नेताओं की राय लेंगे।

इस साल मार्च में, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा था कि, राज्य में संबंधित स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग Other Backward Classes (OBS) के पक्ष में आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षित कुल सीटों के कुल 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है।

वहीं जून में महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) ने प्रस्ताव पारित कर केंद्र से अनुरोध किया था कि, वह 2011 की जनगणना के आंकड़े मुहैया कराए, जिससे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ओबीसी आबादी को लेकर एक अनुभवजन्य आंकड़ा तैयार कर सके, जिसका मकसद स्थानीय निकायों में समुदाय के लिये राजनीतिक आरक्षण को बहाल करने का प्रयास करना है।

Kabul Airport Attack: ‘अब हम शिकार करेंगे, चुकानी होगी हर एक मौत की कीमत’, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का तालिबानों को खुला चैलेंज

बता दें कि, बीजेपी-शिवसेना सरकार ने साल 2019 में स्थानीय निकायों में ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण दिया था। राज्य में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने जून के आखिर में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए थे। भाजपा का आरोप है कि, महाराष्ट्र की एमवीए सरकार की निष्क्रियता के कारण यह आरक्षण रद्द हुआ है।

See also  ...तेव्हाच झाला होता एकनाथ शिंदेंना मुख्यमंत्रिपद देण्याचा निर्णय; फडणवीसांनाही होती कल्पना?

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites