मुंबई l Mumbai :
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirate) में विश्व टी-ट्वेंटी (World T-20) के लिए भारतीय टीम की घोषणा आखिरकार आज कर दी गई है. भारतीय टीम के इस ऐलान से कई लोगों को झटका लगा है.
क्योंकि इस बार भारतीय टीम में अहम बदलाव किए गए है. विराट कोहली के पास भारत की कप्तानी (Virat Kohli continues to lead Team India) बरकरार है. साथ ही ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आएंगे और उनके साथ विराट कोहली (Virat Kohali) या लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) भी हो सकते हैं.
अक्टूबर और नवंबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. कोरोना के चलते टूर्नामेंट भारत के बजाय यूएई (UAE) और ओमान (Oman) में होगा. वर्ल्ड कप के लिए भारत ग्रुप बी (India is in Group B for the World Cup) में है.
TEAM – Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma (vc), KL Rahul, Suryakumar Yadav, Rishabh Pant (wk), Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, Rahul Chahar, Ravichandran Ashwin, Axar Patel, Varun Chakravarthy, Jasprit Bumrah, Bhuvneshwar Kumar, Mohd Shami.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) September 8, 2021
ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालीफायर शामिल होंगे. ग्रुप बी में पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को होगा. (The group will include India, Pakistan, New Zealand, Afghanistan and two qualifiers) मैच दुबई (Dubai) में खेला जाएगा. इस ग्रुप का आखिरी मैच भी भारत के खिलाफ ही होगा. भारत 8 नवंबर को क्वालीफाइंग दौर में दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगा.
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच
24 अक्टूबर – पाकिस्तान के खिलाफ
31 अक्टूबर – न्यूजीलैंड के खिलाफ
3 नवंबर – अफगानिस्तान के खिलाफ
05 नवंबर – क्वालीफाइंग टीम के खिलाफ
06 नवंबर – क्वालीफाइंग टीम के खिलाफ
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था. क्योंकि भारत के पास अब बहुत सारे खिलाड़ी हैं और हर कोई उत्सुक था कि उनमें से किसे मौका मिलेगा.
आखिरकार आज भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. ये वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारत की संतुलित टीम होगी. क्योंकि भारतीय टीम के पास न सिर्फ अच्छे बल्लेबाज हैं, बल्कि बेहतरीन ऑलराउंडर भी है.
वहीं टीम को तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों के लिए भी बेहतर विकल्प मिल रहे है. ऐसे में अब हर कोई देख रहा है कि, यह टीम वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन कर रही है.
वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होगा. इसके अलावा भारत को लगातार 5 और 6 नवंबर को मैच खेलने है. ऐसे में सभी की उत्सुकता होगी कि क्या भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप जीत पाएगी.
