हारेगा कोरोना, जीतेगा भारतः देश ने 95 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को किया हासिल, जल्द पार होगा 100 करोड़ का आंकड़ा

Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान जोरों पर है. देश में अब तक 95 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज दी जा चुकी है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandvia) ने ट्वीट किया है.

इसमें कहा गया है कि, हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है. जिसके तहत अब तक 95 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है. (More than 95 crore people have been vaccinated against corona so far)

साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, देश अब 100 करोड़ वैक्सीन की डोज की ओर बढ़ रहा है. 95 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक मिलने के साथ, भारत के निर्धारित समय से पहले 100 करोड़ वैक्सीन खुराक के लक्ष्य तक पहुंचने की उम्मीद है.

Shocking! मेडिकल कॉलेज के 40 छात्र Covid-19 पॉजिटिव, ‘हाई अलर्ट’ पर स्वास्थ्य विभाग

इस बीच, केंद्र सरकार ने मार्च 2022 तक कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब जो आंकड़े सामने आ रहे है, वे बताते है कि, दिसंबर से पहले लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा.

See also  26/11 Mumbai Terror Attack : जख्म अभी भरा नहीं.. 13 साल बाद भी बेईमान 'पाकिस्तान'

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘वैक्सीन फ्रेंडशिप’ (Vaccine Friendship) के लिए अक्टूबर-दिसंबर में अतिरिक्त वैक्सीन निर्यात करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि, देश के नागरिकों की जरूरतें पहले है, उसके बाद ही हम निर्यात बढ़ाएंगे.

Corona Third Wave : एक साथ पांच लाख कोरोना मरीज संभालने को स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार, केंद्र का बड़ा दावा

विशेष रूप से, देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 94 करोड़ लोगों की आबादी है. प्रति वयस्क दो खुराक के अनुसार, सभी वयस्कों को टीकाकरण के लिए 188 करोड़ खुराक की आवश्यकता होती है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यों को प्रतिदिन औसतन 1.14 करोड़ खुराक देनी होगी.

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के एक अधिकारी ने कहा कि, राज्य सरकारों को आवश्यक खुराक उपलब्ध कराई जाएगी. हालांकि, खुराक की उपलब्धता के बावजूद राज्यों में टीकाकरण की दर नहीं बढ़ रही है. देश में अब तक 72 फीसदी बुजुर्गों ने एक खुराक ली है और करीब 25 फीसदी बुजुर्गों ने दोनों खुराक ली है.

See also  Aryan Khan Drug Case : टुटा जुदाई का बांध, बेटे आर्यन से मिलने पहुंचे सुपरस्टार शाहरुख़ खान

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites